कायस्थ महासभा उत्तराखंड ने प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन

कायस्थ महासभा उत्तराखंड ने प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन

स्थान – देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

कायस्थ महासभा उत्तराखंड ने सोडा सरोली स्थित एक निजी रिसॉर्ट में प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया। प्रदेश भर से चित्रांश परिवार के सैकड़ों सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल हुए और पहाड़ों की हरियाली व ठंडी हवाओं के बीच गुलाल-अबीर खेलकर होली का आनंद लिया।

समारोह में माहौल को और रोमांचक बनाने के लिए चित्रांश पीयूष निगम, सुभाष सक्सेना, विक्रम श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव और आदित्य सक्सेना ने अपने गीत और भजन प्रस्तुत किए, जिन्होंने उपस्थित सभी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। रंगों के खेल के साथ संगीत, नृत्य और हंसी-ठिठोली का दौर चलता रहा, जिससे यह दिन और भी यादगार बन गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कायस्थ महासभा ने विशेष कार्यक्रम आयोजित करते हुए वृंदावन से पधारे चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद के हाथों समाज की महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को प्रतीक चिन्ह, शाल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

कायस्थ महासभा के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने उपस्थित सदस्यों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक भी है। साथ ही उन्होंने कायस्थ समाज के सदस्यों से समाज सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

समारोह की शुरुआत चित्रगुप्त महाराज की आरती से हुई और पारंपरिक होली गीतों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। रिसॉर्ट की खूबसूरत लोकेशन ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।

प्रदेश भर से आए सदस्यों ने इसे एक पारिवारिक मिलन और सांस्कृतिक उत्सव के रूप में याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अगले साल फिर ऐसे ही उत्साह और हर्ष के साथ मिलने का संकल्प लिया।

कायस्थ महासभा का यह आयोजन न केवल समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देता है, बल्कि सांस्कृतिक जागरूकता और परंपराओं को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।