
स्थान – बाज़पुर
रिपोर्टर – विशेष शर्मा

रामराज रोड स्थित बहु.उद्देशीय प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. के मुख्यालय में आज किसानों और पत्रकारों को संबोधित करते हुए यूसीएफ द्वारा अनुबंधित क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के डायरेक्टर सुधीर चौधरी ने मक्का उत्पादन से किसानों को दोहरा लाभ मिलने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान इस हाईब्रिड मक्का किस्म को उगाकर आय बढ़ाने के साथ-साथ सरकार के जल संरक्षण अभियान में सहयोगी बन सकते हैं।

सुधीर चौधरी ने बताया कि ग्रीष्मकालीन धान पर शासन ने जलस्तर में गिरावट को देखते हुए प्रतिबंध लगा रखा है। इसी दिशा में किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से सब्सिडी पर मक्का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है और यूसीएफ द्वारा तैयार फसल की खरीद सुनिश्चित की जाएगी। इससे किसानों का मुनाफा सुनिश्चित होगा और वे बाजार की अनिश्चितताओं से बच सकेंगे।


क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. ने अपनी उन्नत हाईब्रिड मक्का बीज CW 3105 के लिए विशेष प्रोत्साहन की घोषणा की। यह किस्म जायद और खरीफ दोनों मौसमों के लिए उपयुक्त है। यह बीज किसानों को सहकारी समितियों और कृषि विभाग के माध्यम से सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जा रहा है।


सुधीर चौधरी ने बताया कि यह मक्का फसल 90-100 दिनों में तैयार हो जाती है, जबकि साईलेज के लिए मात्र 60-65 दिन में तैयार होती है। अनाज के लिए इसकी पैदावार 25-30 कुंतल प्रति एकड़ और चारे के लिए 150-200 कुंतल प्रति एकड़ तक है। यह डंठल सड़न और एनएलबी रोगों के प्रति अत्यधिक सहनशील है।

उन्होंने कहा कि इस किस्म के भुट्टे आकर्षक नारंगी-पीले रंग के और ठोस शंक्काकार होते हैं। किसान इस हाईब्रिड मक्का को जायद और आने वाले खरीफ मौसम में भी उगाकर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
किसानों से अपील की गई कि पंजीकरण और बीज प्राप्ति के लिए वे अपनी नजदीकी सहकारी समिति से संपर्क करें। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9412639960 पर कॉल किया जा सकता है।

इस मौके पर बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. के प्रबंध निदेशक हेम काण्डपाल, क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के सेल्स मैनेजर अभिजीत सिंह और विक्रान्त चौधरी भी मौजूद रहे।

