आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- बड़ी सोच बनाए रखने से उचित प्रबंधन करने की क्षमता बढ़ेगी। बच्चों के करियर से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। यदि स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो आज इसके लिए अनुकूल समय बन सकता है। आपकी सकारात्मक सोच और योजनाबद्ध तरीके से किए गए प्रयासों से कार्य भी व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगे।
नेगेटिव- किसी भी तरह की व्यवस्था या नियमों का उल्लंघन करने से बचें। अपने रिश्तेदारों को नजरअंदाज करना संबंधों में दूरी बढ़ा सकता है। बच्चों की गतिविधियों और उनकी संगति पर नजर रखना भी जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी और सतर्कता आपको कई परेशानियों से बचा सकती है।

व्यवसाय- इस समय मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय के नए रास्ते खोल सकते हैं। कार्यस्थल पर सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें। नौकरी पेशा लोग ऑफिस के कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें, इससे वरिष्ठों की नजर में आपकी छवि बेहतर बनेगी।
लव- घर-परिवार को प्राथमिकता देना घर का वातावरण मधुर बनाए रखेगा। घर में किसी धार्मिक आयोजन के संपन्न होने की भी संभावना बन सकती है।
स्वास्थ्य- जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाए रखें। चोट लगने या दुर्घटना जैसी स्थिति बनने के संकेत हैं, इसलिए वाहन चलाने में विशेष सावधानी रखें। संभव हो तो आज वाहन चलाने से बचना ही बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज दिनचर्या मन मुताबिक तरीके से चलती रहेगी। भाइयों के साथ चल रहा कोई विवाद दूर हो सकता है और संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। महिलाएं अपने व्यक्तित्व और साज-सज्जा को लेकर अधिक सजग रहेंगी। सुख-सुविधा से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है, जिससे घर का माहौल उत्साहित रहेगा।
नेगेटिव- कोई काम मन मुताबिक न बनने पर धैर्य बनाए रखें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है, जिसकी वजह से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। युवाओं को मौज-मस्ती में पड़कर अपने करियर की अनदेखी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे भविष्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर किसी नई गतिविधि की शुरुआत फिलहाल टालना बेहतर रहेगा, क्योंकि मेहनत और परिश्रम के बाद भी अपेक्षित परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। प्रॉपर्टी, कमीशन या दलाली से जुड़े व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। नौकरी पेशा लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
लव- घर में खुशहाली का वातावरण रहेगा और मेहमानों का आगमन भी सुखद अनुभव देगा। प्रेम संबंध भी धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव या शरीर में दर्द जैसी समस्या हो सकती है। नियमित व्यायाम करना फायदेमंद रहेगा। गैस और एसिडिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों से बचें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों की रूपरेखा बना लें। इससे आपके काम समय पर पूरे होते जाएंगे। घर के रखरखाव या नवीनीकरण से जुड़ी योजनाएं बन सकती हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से मनपसंद उपहार मिलने की भी संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- पारिवारिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंधों में खटास आने की संभावना है। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में अनावश्यक विलंब या रुकावट आने से निराशा महसूस हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। इस समय उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। प्रतिस्पर्धियों के साथ मुकाबला भी करना पड़ेगा। नौकरी पेशा लोगों को कोई मनपसंद प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है।
लव- परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर या डायबिटीज से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए नियमित जांच करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपके कार्य समय पर पूरे होते जाएंगे। किसी महत्वपूर्ण या प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। फाइनेंस से जुड़ा रुका हुआ कार्य भी हल हो सकता है। घर में किसी अविवाहित सदस्य के लिए रिश्ता आने की संभावना है।
नेगेटिव- गलत संगति या अनुचित गतिविधियों की ओर झुकाव आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकता है। युवाओं को विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखना होगा। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है, इसलिए विवेक और सूझबूझ से निर्णय लेना जरूरी है।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी और दिनचर्या थकान भरी हो सकती है, लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। विस्तार से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा होगी। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नए प्रयास और योजनाएं बनाने की जरूरत महसूस होगी।
लव- पति-पत्नी के प्रयासों से घर का वातावरण शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बना रहेगा। युवाओं को डेटिंग के अवसर भी मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य- हल्की मौसमी परेशानी जैसे खांसी-जुकाम हो सकता है। इसमें लापरवाही न करें और समय पर उपचार लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 पॉजिटिव- अपने अनावश्यक खर्चों पर काबू रखने से आपकी एक बड़ी समस्या हल हो सकती है। कई कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। आप किसी नई तकनीक का प्रयोग करके अपने कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और इसमें सफलता भी मिलेगी। संतान की पढ़ाई अथवा भविष्य को लेकर की गई प्लानिंग के कुछ सकारात्मक नतीजे सामने आ सकते हैं। इससे मन में संतोष और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे।
नेगेटिव- आपका जिद्दी रवैया संबंधों को खराब कर सकता है, इसलिए समय के अनुसार अपने स्वभाव में लचीलापन लाना जरूरी है। कोई भी लेनदेन करते समय अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने अध्ययन और करियर के साथ किसी भी तरह का समझौता न करें।

व्यवसाय- व्यावसायिक क्षेत्र में नए अनुबंध मिलने की संभावना है। आय की स्थिति में भी सुधार होगा। लेकिन पेपर वर्क करते समय जरा सी लापरवाही भी नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसलिए दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें। कार्य की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का प्रयास करें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है।
लव- घर में सभी सदस्यों का अपने-अपने कार्यों के प्रति समर्पण आपकी जिम्मेदारियों को कुछ कम करेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिल सकता है।
स्वास्थ्य- अधिक तनाव और गुस्से को अपने ऊपर हावी न होने दें। इससे आपका स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति दोनों प्रभावित हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज ग्रहों की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी और दिन सुखद तरीके से व्यतीत होगा। रोजमर्रा की दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने के लिए आप नए नियम बना सकते हैं। सामाजिक संस्थाओं में भी आपकी विशेष पहचान बनेगी। कहीं निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। इससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है।
नेगेटिव- युवा वर्ग अपने प्रोजेक्ट से संबंधित मनोनुकूल परिणाम न मिलने पर तनाव न लें और दोबारा प्रयास करें। किसी की गलत सलाह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए दूसरों पर अधिक भरोसा न करें। घर के वरिष्ठ लोगों का मान-सम्मान बनाए रखना भी आवश्यक है।

व्यवसाय- व्यवसाय में अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी, हालांकि कर्मचारियों का पूरा सहयोग बना रहेगा और काम भी चलता रहेगा। पार्टनरशिप से जुड़े कारोबार में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रह सकती हैं। नौकरी से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था।
लव- पति-पत्नी का एक-दूसरे के साथ कुछ समय बिताना संबंधों में और अधिक नजदीकियां लाएगा। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव और चिंता की वजह से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। नियमित व्यायाम और संतुलित दिनचर्या बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हो सकते हैं। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है।
नेगेटिव- आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। अपने कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। यह समय अपने काम पर पूरा ध्यान देने का है। चचेरे भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने में आपका विशेष योगदान जरूरी रहेगा।

व्यवसाय- व्यावसायिक मामलों को लेकर फोन पर कोई महत्वपूर्ण बातचीत आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। लेनदेन के मामलों में सावधानी रखें और अपनी योजनाओं को किसी के सामने अधिक उजागर न करें। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों को जल्द ही कोई उपलब्धि मिल सकती है।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपको कठिन समय से बाहर निकालने में मदद करेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- अधिक कार्यभार और तनाव के कारण ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिवार और करियर के मामले में आज का दिन अच्छा रहने की संभावना है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानजनक रहेगी। किसी मित्र या संबंधी के साथ कोई डील हो सकती है, जो आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होगी।
नेगेटिव- अपनी क्षमता से अधिक खर्च करना आपको परेशानी में डाल सकता है। इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें और दिनचर्या को व्यवस्थित बनाएं। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करें। दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें।

व्यवसाय- आसपास के व्यावसायियों की गतिविधियां आपको कुछ परेशान कर सकती हैं। हालांकि आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करेंगे और इसमें सफलता भी मिलेगी। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों पर उच्च अधिकारियों का दबाव बना रह सकता है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। अपने प्यार का इजहार करने के लिए समय अनुकूल है।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। मेडिटेशन करना और अच्छा साहित्य पढ़ना आपको ऊर्जावान बनाए रखेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- रिश्तेदारों के साथ मेल-मुलाकात होगी। इस समय अपने लक्ष्य को हासिल करना आपकी प्राथमिकता रहेगा और सफलता भी मिलने की संभावना है। किसी धार्मिक या सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। रिश्तों को मजबूत बनाने में आपका विशेष योगदान रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी तरह का लेनदेन करते समय सावधानी रखें। छोटी सी लापरवाही भी नुकसान पहुंचा सकती है। संतान की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखने की जरूरत है। यह समय अनावश्यक यात्रा या आवाजाही के लिए अनुकूल नहीं है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आज जिस भी काम को करेंगे, आपको अपनी मेहनत के अनुसार बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। वाहन अथवा प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बनेगी। नौकरी पेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
लव- जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल और ऊर्जा को बनाए रखेगा। उन्हें कोई उपहार देना संबंधों में और अधिक नजदीकियां ला सकता है।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या बनाए रखें। अधिक कार्यभार के कारण शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सामाजिक और सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। इससे आपके संपर्क बढ़ेंगे और पहचान भी मजबूत होगी। आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए कुछ नए सिद्धांत और व्यापक दृष्टिकोण अपनाने का प्रयास करेंगे।
नेगेटिव- व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। गलतफहमी के कारण संबंधों में खटास आ सकती है। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में घबराने के बजाय उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। बच्चे की किसी गतिविधि को लेकर चिंता रह सकती है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें बनी रह सकती हैं। स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार के कारण तनाव महसूस हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन से जुड़े व्यवसाय में कोई अच्छा ऑर्डर मिलने की संभावना है।
लव- आपसी सामंजस्य के कारण घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिल सकता है।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है। अधिक सोच-विचार और तनाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- समय की गति आपके पक्ष में है। इसका सही उपयोग करना आपकी क्षमता पर निर्भर करेगा। अपने काम में नयापन लाने से बोरियत दूर होगी और काम करने में भी रुचि बढ़ेगी। दोस्तों के साथ भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें। ऑनलाइन खरीदारी में धोखा होने की संभावना है। अपना क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या कोई भी जरूरी दस्तावेज किसी को न दें। वाहन के रखरखाव से जुड़े खर्च भी बढ़ सकते हैं।

व्यवसाय- आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए प्रयास बढ़ाने होंगे। दूर-दराज की पार्टियों के साथ संपर्क बनाए रखें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना है। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण अधिकार या जिम्मेदारी मिलने से खुशी होगी।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम बन सकते हैं। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना आपको खुशी देगा।
स्वास्थ्य- अपने आराम के लिए भी समय निकालें। अधिक मेहनत का असर स्वास्थ्य पर नकारात्मक पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आपके कार्य मन मुताबिक तरीके से पूरे होते जाएंगे। मित्रों के साथ किसी विषय पर सकारात्मक बातचीत होगी। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़े कामों के लिए समय अनुकूल है। अध्यात्म और धर्म-कर्म के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव- छोटी-छोटी बातों पर शक या संशय करना ठीक नहीं है। इससे करीबी रिश्तों में खटास आ सकती है। किसी भी गलत स्थिति को सुधारने के लिए गुस्से की बजाय समझदारी से काम लें। यदि कहीं पैसा उधार देना पड़े तो उसकी वापसी सुनिश्चित कर लें।

व्यवसाय- प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं और कोई महत्वपूर्ण डील हो सकती है। फिलहाल मार्केटिंग से जुड़े कार्य टालना बेहतर रहेगा, क्योंकि नुकसान की संभावना बन सकती है। नौकरी पेशा लोगों को काम की अधिकता के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है, लेकिन वे अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध बने रहेंगे। प्रेम संबंध भी मर्यादित और सुखद रहेंगे।
स्वास्थ्य- खानपान में लापरवाही के कारण पेट से जुड़ी समस्या या इन्फेक्शन हो सकता है। लापरवाही न करें और जरूरत पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8