कोरजना की बेटी रुचि सिंह ने किया पूरे इलाके का नाम रोशन

कोरजना की बेटी रुचि सिंह ने किया पूरे इलाके का नाम रोशन

ब्यूरो रिपोर्ट

कोरजना गांव की बेटी रुचि सिंह की सफलता की खबर मिलते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

ग्रामीणों और परिजनों ने मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर इस खुशी को साझा किया।

रुचि सिंह के पिता रामशंकर सिंह पुलिस विभाग में बांका में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

लोगों का कहना है कि जिस बेटी को पिता ने प्रेरित किया, अब उसी बेटी की सफलता के लिए पिता को सैल्यूट करना पड़ेगा।

रुचि ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बीआरडीएबी, बेगूसराय से पूरी की और दसवीं तक यहीं पढ़ाई की।

इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई दिल्ली स्थित सेंट स्टीफेंस कॉलेज से की। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन हुआ है।

गांव के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं और रुचि की सफलता को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं।