
स्थान : लक्सर

ब्यूरो रिपोर्ट

क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने बहला-फुसलाकर नाबालिग के साथ दरिंदगी की। घटना से आहत और मानसिक रूप से परेशान पीड़िता ने कथित तौर पर कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया।


परिजनों को जब बच्ची की हालत बिगड़ती दिखाई दी तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।


परिवार का आरोप है कि घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बावजूद शुरुआत में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस पर सामाजिक संगठन भागीरथ सेना के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन और हंगामे की चेतावनी दी।

विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार और POCSO Act के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस का यह भी कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और सभी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्

