
रिपोर्टर : विशेष शर्मा

स्टेशन : बाजपुर




बाजपुर में उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष रामकृष्ण सिंह रावत ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था को देखकर खुशी जाहिर की।


बता दें कि बाजपुर में किराए के भवन में संचालित हो रहे एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष रामकृष्ण सिंह रावत ने औचक निरीक्षण किया


इस दौरान उन्होंने विद्यालय में बच्चों के बैठने की व्यवस्था और कक्षाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं बेहतर दिखने पर रामकृष्ण सिंह रावत ने खुशी जाहिर की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनजाति समाज के छात्र छात्राओं को लेकर लगातार कार्य कर रही है।

जिससे जनजाति समाज को पहली पंक्ति में लाकर खड़ा किया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि बाजपुर में बनने वाले एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पर लगी रोक के जल्द हटने के बाद विद्यालय का निर्माण कार्य पुनः शुरू करा दिया जाएगा



