कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या और संजीव आर्या के काँग्रेस में शामिल होने पर


रिपोर्टर :- सचीन गुप्ता

लोकेशन :- लालकुआँ

भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या और उनके पुत्र विधायक संजीव आर्या के कांग्रेस मे शामिल होने पर कांग्रेसी गदगद है जिससे अब चुनावी मौसम में ये लगता है

कि कांग्रेस को आगामी 2022 विधानसभा चुनाव फतह करने में कांग्रेस को संजीवनी मिल गई है जिसके बाद पूरे उत्तराखण्ड प्रदेश मे कांग्रेसी जश्न मना रहे है

इसी क्रम में आज कांग्रेस नेताओं ने लालकुआँ मे मिष्ठान वितरण करते हुए नगर मे ढोल नगाड़ो के साथ जश्न मनाते हुए ट्रान्सपोर्ट नगर से कांग्रेस कार्यालय तक जुलूस निकाला साथ ही रेलवे स्टेशन चौराहे पर आतिशबाजी करते हुए जमकर जश्न मनाया ।

बीना जोशी, प्रदेश प्रवक्ता, काँग्रेस उत्तराखण्ड


इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी ने कहा कि पूरे प्रदेश मे कांग्रेस की लहर चल रही है आज प्रदेश के दिग्गज कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या और नैनीताल से भाजपा विधायक संजीव आर्या के कांग्रेस मे शामिल होने पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे हर्ष व्यक्त है आने वाले कुछ दिनो में भाजपा के कई बड़े चेहरे कांग्रेस मे शामिल होंगे ऐसी उम्मीद है ।

रामबाबू मिश्रा प्रदेश सचिव कांग्रेस


वही कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या के करीबी वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेन्द्र बोरा ने कहा कि 1995 मे मेरे राजनेतिक गुरू यशपाल आर्या द्वारा मुझे कांग्रेस मे शामिल कराया गया था यशपाल आर्या द्वारा जैसे बड़े चेहरे के फिर से घर वापसी करने पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे हर्ष व्यक्त है ।