नगरपालिका क्षेत्र में लगे सरकारी हैंडपंपों की हुई बदहाल स्थिति

रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा उधम सिंह नगर

खटीमा नगर पालिका शहर में सार्वजनिक स्थलों सहित विभिन्न जगहों पर लगे हुए इंडिया मार्का हैंडपंप काफी लंबे समय से बंद और सूखे पड़े हैं, जो बदहाल स्थिति में धूल फांक रहे हैं, लेकिन शासन प्रशासन व संबंधित विभाग भी चुप्पी साधे हैं ।

सबसे बड़ी बात तो यह है कि कोई भी अधिकारी इसकी जिम्मेदारी और संज्ञान लेने को तैयार नहीं है। जिसका खामियाजा स्थानीय जनता, ग्राहकों और राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है । जनता आए दिन पानी की किल्लत से काफी परेशान रहती है।

वहीं इस मामले में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर ने बताया कि खटीमा शहर में लगे सभी हैंडपंप काफी लंबे समय से सूखे और खराब पड़े हैं, जिसका कोई भी संज्ञान नहीं ले रहा है। इसकी वजह से स्थानीय लोगों के साथ-साथ ग्राहकों और राहगीरों को काफी परेशान होना पड़ता है

। शासन प्रशासन मौन है। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों को सुध लेकर बंद हैंडपंपों को सुचारू कर देना चाहिए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।

– बॉबी राठौर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

वही आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव अमन अरोरा ने इस मामले को बेहद शर्मनाक बताया और उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार और सीएम के गृह क्षेत्र खटीमा में 45 हैंडपंप सूखे और खराब पड़े हैं

अमन अरोरा प्रदेश सचिव आम आदमी पार्टी

, आए दिन लोगों को परेशान होना पड़ता है, महंगा पानी खरीदकर पीना पड़ता है। वहीं इस संबंध में खटीमा नगरपालिका के ईओ मनोज कुमार दास ने बताया कि नगर पालिका सीमा में हैंड पंप किसी एजेंसी द्वारा लगाये गये हैं।

मनोज कुमार दास ईओ नगरपालिका खटीमा

उन्होंने बताया कि बोर्ड बैठक की सहमति के बाद खराब हैंडपंपों को सही करवाया जाएगा तथा जहां पेयजल की किल्लत है उसको चिन्हित करके वाटर कूलर की व्यवस्था की जाएगी