2027 विधानसभा चुनाव: उत्तराखंड में भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी ने शुरू की तैयारी

2027 विधानसभा चुनाव: उत्तराखंड में भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी ने शुरू की तैयारी

स्थान -देहरादून

ब्यूरो रिपोट

देहरादून/लालकुआँ: उत्तराखंड समेत सात राज्यों में प्रस्तावित 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने प्रदेश में अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने ऐलान किया है कि वह उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और स्वयं को एक मजबूत विकल्प के रूप में पेश करेगी।

इसी क्रम में गुरुवार को लालकुआँ नगर स्थित एक निजी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान हल्द्वानी विधानसभा प्रभारी फिरोज खान ने कहा कि पार्टी ने प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी उत्तराखंड में मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी और समाज में भाईचारा, सुरक्षा, मजदूरों और किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता देगी।

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों को लेकर घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाएगी और आम जनता से समर्थन मांगेगी।

बैठक में दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को लेकर अपने सुझाव भी रखे।