
स्थान-पौड़ी

ब्यूरो रिपोट

पौड़ी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बजट से पहले कल पौड़ी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।


जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और संबंधित विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

शहर में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सड़कों की मरम्मत और साफ-सफाई का कार्य तेज किया गया है। इसके साथ ही नालियों की सफाई भी युद्धस्तर पर की जा रही है, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित की जा सकें।


प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।


