
स्थान -रूडकी

ब्यूरो रिपोट

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की आकाशदीप कॉलोनी में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां राजेश प्रजापति नामक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक लंबे समय से किडनी की बीमारी से परेशान था, जिससे वह मानसिक रूप से तनाव में था।

मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और पुलिस हर पहलू से घटना की जांच कर रही है।


घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों में भी शोक की लहर फैली हुई है।


