भीमताल में जन-जन की सरकार, जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित

भीमताल में जन-जन की सरकार, जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित

स्थान -भीमताल

ब्यूरो रिपोट

भीमताल: विधायक राम सिंह कैड़ा ने नगर पालिका क्षेत्र में आयोजित जन-जन की सरकार, जनता के द्वार कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनी। स्थानीय लोगों ने बिजली, पानी, शिक्षा, पार्किंग सहित अन्य समस्याएं सीधे विधायक के समक्ष रखीं।

विधायक कैड़ा ने अधिकारियों को ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान कई समस्याओं का मोके पर ही समाधान किया गया।

विधायक कैड़ा ने कहा, “हमारी सरकार का प्रयास है कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की समस्याओं का समाधान हो। अधिकारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचाने पर ध्यान देना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री धामी की सरकार लगातार जनता के द्वार पहुंचकर उनकी छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान कर रही है।

इस अवसर पर राज्य मंत्री शांति महरा, मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, जिला मंत्री मनोज भट्ट, दिनेश सागुड़ी, गौतम मटियाली, गोपाल कृष्ण भट्ट, पंकज जोशी सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।