
स्थान –नरेंद्रनगर-

ब्यूरो रिपोट

नरेंद्रनगर: उप-जिलाधिकारी आशीष घल्डियाल की अध्यक्षता में पालिका के रामलीला मैदान में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में कुल 18 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अधिकांश का मोके पर ही निस्तारण किया गया।


कार्यक्रम में पीएमजीएसवाई, वन प्रभाग, सहकारिता, विद्युत, जल संस्थान, पशु विभाग, बाल विकास, कृषि, उद्यान, विधिक सेवा, आयुर्वेद, बाल कल्याण, खाद्य नागरिक आपूर्ति, विद्यालय शिक्षा, लोक निर्माण और राजस्व सहित लगभग दो दर्जन विभागों ने स्टॉल लगाए। शिविर में आए लोगों को विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा विभागीय जानकारियां दी गईं।


इस मौके पर बाल विकास विभाग द्वारा 6 महिलाओं को महालक्ष्मी किट भी प्रदान की गई।

ग्रामीणों ने इस तरह के शिवरों को फायदेमंद बताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में विभागीय जानकारियां मिलने से सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचता है।


