रानीखेत में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

रानीखेत में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

स्थान -रानीखेत

रिपोटर -संजय जोशी

रानीखेत: शुक्रवार को रानीखेत शिव मंदिर परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक गिरीश भगत ने बताया कि यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित शताब्दी कार्यक्रमों का हिस्सा है।

भगत ने बताया कि सुबह 10 बजे से सनातन हिंदू समिति द्वारा सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा केएमओयू स्टेशन से शुरू होकर विजय चौक और जरूरी बाजार होते हुए शिव मंदिर परिसर पहुंचेगी, जहाँ मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में विभाग प्रचारक कमल जी और पं. चंद्रशेखर शास्त्री उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन नेगी और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रवि मोहन अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे।

इस सम्मेलन में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा की जाएगी और शताब्दी समारोह के रूप में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।