आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज बहुत ही व्यस्ततापूर्ण तथा लाभकारी दिन है। अपने उद्देश्यों पर पूरा ध्यान दें। अवश्य ही सफलता मिलेगी। घर के रखरखाव तथा साज-सज्जा संबंधी कार्यों में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- लापरवाही में कोई भी निर्णय लेना नुकसानदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किसी अनुचित कार्य का सहारा ना लें। विद्यार्थी किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने पर निराश ना हों और पुनः प्रयास करें।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। स्टाफ तथा कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। रुपये-पैसे संबंधी नुकसान भी संभव है। अभी व्यवसाय में कोई भी नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
लव- वैवाहिक संबंधों में अहं और जिद की वजह से दूरियां आ सकती हैं। अपने व्यवहार को संतुलित रखें। प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत की वजह से थकान व कमजोरी हावी हो सकती है। समय-समय पर आराम भी अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- संतुलित दिनचर्या रखना आपको व्यवस्थित होने में मदद करेगा। अपने उद्देश्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। दौड़-धूप की अधिकता रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर कर देगी। प्रभावशाली तथा अनुभवी लोगों का भी सानिध्य मिलेगा।
नेगेटिव- राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ चुनौतियां और जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। कई बार किसी मुद्दे पर ज्यादा सोच-विचार करने की वजह से उपलब्धियां हाथ से निकल भी जाती हैं। आसपास की यात्रा को अभी टालना ही बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपके कार्य क्षेत्र में और अधिक विकास देगा। किसी प्रकार के गैरकानूनी कार्य में दिलचस्पी ना लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा।
लव- पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य और योगदान से घर का माहौल और अधिक खुशनुमा हो जाएगा। विवाहेत्तर संबंधों को न पनपने दें।
स्वास्थ्य- गिरने या चोट लगने की आशंका है। आज वाहन ना चलाएं तो उचित रहेगा। किसी तरह का जोखिम ना लें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिस्थितियां आपके नियंत्रण में रहेंगी। संपत्ति से जुड़े रुके हुए काम आगे बढ़ने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामले में किसी की सहायता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी तथा कुछ नया करने में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी।
नेगेटिव- व्यक्तिगत कार्यों को लेकर कुछ असमंजस जैसी स्थिति रहेगी। कभी-कभी अपने बारे में ही अधिक सोचने और स्वार्थ के कारण कुछ संबंधों में खटास आ सकती है। इन गुणों का सकारात्मक रूप में प्रयोग करें। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहें।

व्यवसाय- इस समय व्यवसाय से संबंधित कोई भी लिया गया निर्णय बेहतरीन साबित होगा। आज अधिकतर समय घर से बाहर के काम पूरे करने में व्यतीत होगा। रुकी हुई पेमेंट हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा व्यक्ति किसी भी प्रकार के गैरकानूनी काम से दूर रहें।
लव- घर में खुशी तथा चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। किसी मांगलिक कार्य की तैयारियां जोर-शोर से होंगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा प्रदूषण और भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। त्वचा संबंधी संक्रमण होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ वक्त अपने लिए भी निकालें। इससे ऊर्जा बनी रहेगी और इसका असर आपके काम और परिवार दोनों पर सकारात्मक पड़ेगा। अपनों के साथ समय व्यतीत करना संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा।
नेगेटिव- आज संपत्ति या वाहन की खरीद-फरोख्त से जुड़े किसी भी कार्य को स्थगित रखें। किसी भी मुश्किल समय में मन को संयमित रखना जरूरी है। सरकारी कार्यों को समय रहते निपटाना ठीक रहेगा। युवा अपने करियर को लेकर और ज्यादा सजग रहें।

व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय बहुत अधिक मेहनत और परिश्रम की आवश्यकता है। मुश्किल समय में किसी योग्य व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अतिरिक्त कार्यभार मिलने से तनाव बना रहेगा।
लव- वैवाहिक संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी भावनाप्रधान रहेंगे।
स्वास्थ्य- कभी-कभी तनाव और थकान महसूस होगा। प्रकृति के निकट भी कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आर्थिक योजना में निवेश करने का अनुकूल समय है। आज ऐसी गतिविधियों में समय दें, जहां समान सोच वाले लोगों से मिलने का भी मौका मिले। घर की व्यवस्था से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे। लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- वार्तालाप करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग संबंधों में खटास ला सकता है। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। डांट-फटकार से उनके स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। युवाओं का दोस्तों के साथ अधिक समय बीतने से पढ़ाई में व्यवधान हो सकता है।

व्यवसाय- आलस और मौज-मस्ती का नकारात्मक प्रभाव कार्यक्षेत्र पर पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए संपर्क बढ़ाने होंगे। ऑफिस के कार्यभार की अधिकता से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- नाराज साथी को खुश करने का मौका मिलेगा। डिनर या कोई मनोरंजक कार्यक्रम जरूर बनाएं। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति मिलने से विवाह संबंधी योजनाएं बन सकती हैं।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान से कार्यक्षमता प्रभावित होगी। एसिडिटी की समस्या बढ़ने की आशंका है। योग और व्यायाम नियमित रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आपके खास काम मन मुताबिक तरीके से बनने वाले हैं, इसलिए मेहनत में कोई कमी ना करें। रोचक तथा ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने में समय देने से मानसिक सुकून और शांति रहेगी। संपत्ति से जुड़े काम बनने की भी संभावना है।
नेगेटिव- व्यर्थ घूमने-फिरने और मौज-मस्ती में समय व्यतीत ना करें। इससे महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। बच्चों के साथ समय जरूर बिताएं तथा उनकी समस्याओं के समाधान में योगदान दें।

व्यवसाय- व्यावसायिक कार्यप्रणाली तथा आंतरिक व्यवस्था में बदलाव लाने की जरूरत है। वास्तु के नियमों का पालन भी करें। मशीनरी से संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन सफलता के योग हैं। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर और खुशनुमा रहेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी यात्रा भी संभव है।
स्वास्थ्य- गरम-सर्द होने की वजह से गले में संक्रमण तथा बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए व्यवस्थित दिनचर्या जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी कार्य के लिए किए गए अथक प्रयासों के शुभ परिणाम मिलने वाले हैं और आप अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास व आत्मबल महसूस करेंगे। मानसिक शांति और मनोबल के लिए कुछ समय एकांत या आध्यात्मिक स्थल पर जरूर लगाएं।
नेगेटिव- खर्चों के बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। हालांकि समय के साथ चीजें व्यवस्थित हो जाएंगी। किसी भी कागज या दस्तावेज को दूसरों के हाथ में ना दें। छोटी बातों पर वाद-विवाद से बचें। कोई नया काम आरंभ ना करें।

व्यवसाय- व्यवसाय में प्रयासों के अनुरूप परिणाम मिलेंगे, भरपूर आत्मविश्वास बना रहेगा। कर्मचारियों के सहयोग से काम बन जाएंगे। तरक्की के कुछ और रास्ते भी नजर आएंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को स्थान परिवर्तन जैसी सूचना मिलने की संभावना है।
लव- घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और यह संबंध प्रेम संबंधों में भी बदल सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, परंतु दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने व्यक्तिगत कार्यों के प्रति सजग और गंभीर रहेंगे तथा मन मुताबिक परिणाम भी हासिल होंगे। घर में सुख-सुविधा से जुड़ी किसी महंगी वस्तु की खरीदारी संभव है।
नेगेटिव- व्यक्तिगत कार्यों के साथ पारिवारिक गतिविधियों में भी योगदान जरूरी है। किसी अनजान व्यक्ति को अपने बारे में विशेष जानकारी ना दें, अन्यथा धोखा मिल सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान रखें। आलस को हावी ना होने दें।

व्यवसाय- आज का दिन व्यावसायिक महिलाओं के लिए विशेष अनुकूल रहेगा। अगर साझेदारी की सोच रहे हैं, तो तुरंत आगे बढ़ाएं, सफलता के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यभार की अधिकता से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- लापरवाही से स्वास्थ्य की कोई पुरानी समस्या दोबारा उठ सकती है। सचेत रहें और इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। आप अपने कार्य को नया रूप देने के लिए अधिक रचनात्मक तरीके अपनाएंगे और सफलता भी मिलेगी। खर्च के साथ आय में भी वृद्धि होने से आर्थिक व्यवस्था बेहतर रहेगी। मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनेंगे।
नेगेटिव- आत्मअवलोकन करते रहें। कभी-कभी जिद की वजह से नुकसान हो सकता है। इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी, पर तनाव समाधान नहीं है। इनकम टैक्स और लोन से जुड़ी कुछ दिक्कतें रह सकती हैं, किसी अनुभवी की मदद लें।

व्यवसाय- साझेदारी वाले व्यवसाय में गतिविधियां बेहतरीन चलेंगी। परंतु अधिक व्यस्तता के कारण व्यक्तिगत कार्य अधूरे रह सकते हैं। यह समय मार्केटिंग और संपर्क बढ़ाने का है।
लव- घर में आपसी सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। यह सुखद अनुभूति आपको काम के प्रति और अधिक एकाग्रता व ऊर्जा देगी।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और मांसपेशियों के दर्द से राहत के लिए व्यायाम व योग पर ध्यान दें। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार ना लें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी किसी नकारात्मक बात को छोड़ने का संकल्प करें। इससे मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह बना रहेगा। उधार दिए हुए पैसे की वापसी होने से चिंता दूर होगी।
नेगेटिव- कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपकी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं, इसलिए अपनी गतिविधियां गोपनीय रखें। विवाद की स्थिति में वाणी पर काबू रखें। युवा प्रेम संबंधों में पड़कर करियर व अध्ययन में लापरवाही ना करें।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में कुछ चुनौतियां रहेंगी, इसके लिए अधिक मेहनत जरूरी है। कर्मचारियों की सलाह पर ध्यान दें। कहीं पैसा लगाना या जल्दबाजी में निर्णय लेना नुकसान दे सकता है।
लव- व्यस्तता की वजह से घर-परिवार को समय कम दे पाएंगे। प्रेम प्रसंगों में समय और पैसा व्यर्थ हो सकता है।
स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। डायबिटिक लोग भी विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सफलतादायक समय है। किसी की सलाह आपके लिए वरदान साबित होगी और आप अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस करेंगे। आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों और युवाओं का अध्ययन व करियर पर फोकस रहेगा।
नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार में समय हाथ से निकल सकता है, इसलिए उपलब्धि मिले तो उस पर तुरंत काम करें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी की मदद करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें।

व्यवसाय- व्यावसायिक मामलों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें, वरना मुसीबत हो सकती है। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव की जरूरत है। नौकरीपेशा व्यक्ति किसी भी प्रकार की रिश्वत या पैसे के गलत लेनदेन से दूर रहें।
लव- किसी अविवाहित सदस्य के लिए उचित रिश्ता आने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- नजला-जुकाम जैसी समस्या बढ़ सकती है। प्रदूषण और दूषित वातावरण से बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आपका कोई कार्य सिद्ध होने वाला है, इसलिए भरपूर मेहनत करें। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय देने से आत्मिक शांति मिलेगी। अगर परिवर्तन की योजना है, तो आज काम बनने की संभावना है।
नेगेटिव- दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। अपने प्रयासों पर विश्वास रखें और अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं की संभाल स्वयं करें। घर में किसी निकट संबंधी के आने से महत्वपूर्ण कार्यों में विघ्न आ सकता है। अनावश्यक जिम्मेदारियां अपने ऊपर ना लें।

व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। कोई भी सौदा तय करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करें। जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। टैक्स से जुड़ी फाइलें पूरी तरह व्यवस्थित रखें।
लव- परिवार की अतिरिक्त जिम्मेदारी आपके ऊपर रहेगी और आप इन्हें निभाएंगे। प्रेम संबंधों में कुछ नाकामी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- वर्तमान परिस्थितियों से अपना बचाव रखें। दिनचर्या व खानपान संयमित रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1