भराड़ीसैंण में 9 मार्च से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र

भराड़ीसैंण में 9 मार्च से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र

स्थान: देहरादून

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आगामी 09 मार्च (सोमवार) से शुरू होगा। यह सत्र 13 मार्च (शुक्रवार) तक चलेगा। सरकार द्वारा सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बजट सत्र का आयोजन विधान सभा भवन, भराड़ीसैण में किया जाएगा। गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया है और महत्वपूर्ण सत्र यहीं आयोजित किए जाते हैं।

सत्र के दौरान सरकार आगामी वित्तीय वर्ष का बजट पेश करेगी। साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़े प्रश्नोत्तर, विधेयक और जनहित के मुद्दों पर चर्चा भी की जाएगी।

राजनीतिक दृष्टि से यह बजट सत्र अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें विकास योजनाओं, बुनियादी ढांचे और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष फोकस रहने की संभावना है। विपक्ष भी सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। सत्र के दौरान विधायकों, अधिकारियों और मीडिया के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।