ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत मुखानी में 71 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत मुखानी में 71 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

स्थान : हल्द्वानी

ब्यूरो रिपोर्ट

जनपद में “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन” को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। डॉ. मंजूनाथ टी.सी. एसएसपी नैनीताल ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि तस्करों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। थाना मुखानी प्रभारी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुखानी क्षेत्र से आरोपी रणवीर सिंह भाटी पुत्र नन्हेलाल निवासी पाखी फास्ट फूड के पीछे, मुखानी जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 23 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब और 48 टेट्रा पैक संतरा स्पेशल मसालेदार देशी शराब बरामद की गई।

कुल 71 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मुखानी में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और क्षेत्र में अवैध शराब व मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक सूरज सिंह, कांस्टेबल बंशीधर जोशी और कांस्टेबल धीरज सुगड़ा शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि अवैध नशे की सूचना तुरंत पुलिस को दें।