
स्थान : हल्द्वानी लालकुआं

ब्यूरो रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल द्वारा कोतवाली लालकुआं का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कार्यक्रम में कोतवाली पुलिस ने सलामी दी, उसके बाद सलामी का टर्न आउट चेक किया गया।


पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली परिसर का भ्रमण कर आपदा संबंधित उपकरणों का निरीक्षण किया।

उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि उपकरणों का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाए और इसका प्रशिक्षण नियमित रूप से कराया जाए।

इस दौरान सभी आर्म्स और एम्युनिशन को भी चेक किया गया। कोतवाली पर तैनात पुलिस कर्मियों से शस्त्रों की जानकारी और वेपन हैंडलिंग करवाई गई। इसके साथ ही एंटी रायट उपकरणों का संचालन भी कर्मियों से करवाया गया।


कोतवाली के अहकामत और अभिलेखों का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि विवेचनाधीन मामलों और शिकायत पत्रों का 15 दिवस के भीतर निस्तारण किया जाए।

सभी अभिलेखों को समयानुसार अपडेट रखने तथा ऑनलाइन पोर्टल्स और CCTNS कार्यों को पूर्ण रूप से ऑनलाइन अध्यवधिक करने के भी निर्देश दिए गए।
महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण भी किया गया। पुलिस अधीक्षक ने हेल्पडेस्क कर्मियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए। इसके अलावा सभी माल मुकदमों का उचित प्रक्रिया के तहत शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान विवेचनाओं में गुणवत्ता लाने और निर्धारित समय में निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मेलन का आयोजन कर सभी की समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया।
उन्होंने सभी कर्मचारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहने, नशे के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक श्री बृजमोहन राणा, एसएसआई श्री दीपक बिष्ट समेत कोतवाली के अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

