
स्थान: लक्सर
ब्यूरो रिपोर्ट

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।


पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोका और तलाशी लेने पर

उसके कब्जे से 139 नशीले कैप्सूल बरामद किए। बरामदगी के बाद आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अकरम निवासी सुल्तानपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी क्षेत्र में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने की फिराक में था।


लक्सर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई में एसआई आशीष भट्ट, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल संदीप,
कांस्टेबल जगत सिंह, कांस्टेबल कपिल देव और कांस्टेबल अरुण कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

