बाजपुर में सड़क सुरक्षा: ओवरलोड वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

बाजपुर में सड़क सुरक्षा: ओवरलोड वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

स्थान : बाजपुर

ब्यूरो रिपोर्ट

क्षेत्र में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जिले भर की पुलिस को निर्देश दिया है

कि ओवरलोड, ओवरसाइज़ और यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

आज इसी क्रम में बाजपुर सीओ विभव सैनी और कोतवाल नरेश चौहान ने भारी पुलिस बल के साथ NH-74 हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ओवरलोड वाहनों के लगभग 35 चालान किए गए।

सीओ विभव सैनी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि आगे भी संयुक्त चेकिंग अभियान जारी रहेगा और ओवरलोड वाहनों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

पिछले एक सप्ताह में क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं में लगभग पांच लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जिले के सभी थाना अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे हाईवे और जोखिम वाले क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाएं और नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई करें।

पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और ओवरलोडिंग से बचें। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल वाहनों के खिलाफ नहीं बल्कि लोगों की सुरक्षा के लिए है।

सीओ विभव सैनी ने अंत में कहा कि सुरक्षा उपायों में कोई ढील नहीं दी जाएगी और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी।