काशीपुर में सड़क सुरक्षा और कांवड़ यात्रा को लेकर एसएसपी ने लिया गंभीर रुख

काशीपुर में सड़क सुरक्षा और कांवड़ यात्रा को लेकर एसएसपी ने लिया गंभीर रुख

स्थान : काशीपुर

ब्यूरो रिपोर्ट

जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के

उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मणिकांत मिश्रा ने आज ब्रह्मनगर स्थित दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एसएसपी ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, खासकर कांवड़ यात्रा के दौरान।

आपको बता दें कि 8 फरवरी को ग्राम ब्रह्मनगर में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल संख्या UK18L7445 सवार अनिल पुत्र करन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना ने स्थानीय लोगों में गुस्सा और आक्रोश पैदा कर दिया।

स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर खनन वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की थी।

वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी घटना स्थल का दौरा कर शासन और प्रशासन पर सवाल उठाए थे।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि को लेकर वे गंभीर हैं और पुलिस को निर्देश दिए हैं कि सड़क सुरक्षा को लेकर कोई ढील न दी जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष रूप से हाईवे और संवेदनशील मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जाए। सड़क पर सुरक्षा के सभी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

एसएसपी ने अंत में स्पष्ट किया कि यात्रा और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी और किसी भी प्रकार के नियम उल्लंघन पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।