शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष के द्वितीय कार्यकाल का एक वर्ष पूरा, 50 से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण

शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष के द्वितीय कार्यकाल का एक वर्ष पूरा, 50 से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण

स्थान : शिवालिक नगर

ब्यूरो रिपोर्ट

नगर पालिका शिवालिक नगर में अध्यक्ष राजीव शर्मा के द्वितीय कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

इस अवसर को ऐतिहासिक बनाते हुए नगर क्षेत्र में 50 से अधिक विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया गया।

इनमें सड़क एवं नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता से जुड़े कार्यों सहित अन्य जनसुविधाएं शामिल रहीं।

इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से नगरवासियों को सीधा और दीर्घकालीन लाभ मिलने की उम्मीद जताई गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नगर पालिका क्षेत्र में समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन और त्वरित जनसमस्या समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है।

इसी क्रम में नगर पालिका द्वारा व्यापक सफाई अभियान भी चलाया गया, जिसके तहत सार्वजनिक स्थलों, नालियों और मुख्य सड़कों की विशेष सफाई की गई।

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने संबोधन में इस उपलब्धि को जनता, सभासदों और नगर पालिका परिवार की सामूहिक सफलता बताया।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी विकास कार्यों को और गति दी जाएगी तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।