खटीमा सराफ पब्लिक स्कूल में स्प्रिंग कार्निवल 2026 का भव्य आयोजन

खटीमा सराफ पब्लिक स्कूल में स्प्रिंग कार्निवल 2026 का भव्य आयोजन

स्थान – खटीमा ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड

रिपोर्टर : अशोक सरकार

खटीमा सराफ पब्लिक स्कूल में रविवार, 08 फरवरी 2026 को स्प्रिंग कार्निवल 2026 का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रार्थना नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्निवल का उद्देश्य कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की रचनात्मकता, प्रतिभा और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना रहा। इसके तहत बेबी शो,

कलरिंग, राइम, सोलो डांस, हैंडराइटिंग, फैंसी ड्रेस, शो एंड टेल, फैशन शो, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, रंगोली, कर्सिव राइटिंग, पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, पॉट डेकोरेशन, कैलिग्राफी, कुकिंग विदाउट फायर, मेहंदी पुटिंग, फ्लावर अरेंजमेंट और कैटवॉक सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

प्रतियोगिताओं को कुल पाँच ग्रुपों में विभाजित किया गया और प्रसिद्ध एवं अनुभवी निर्णायकों द्वारा उनका मूल्यांकन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ-साथ खटीमा क्षेत्र के नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक प्रतियोगिता में तीन-तीन विजेताओं को सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इसके अतिरिक्त लकी ड्रॉ के माध्यम से 100 उपहार भी वितरित किए गए।

कार्निवल की शोभा बढ़ाने के लिए टैटू मेकिंग, गेम स्टॉल्स, फूड स्टॉल्स और फन राइड्स जैसी अनेक आकर्षक स्टॉल्स लगाई गईं, जिनका बच्चों एवं अभिभावकों ने भरपूर आनंद लिया। अनुमानतः लगभग 4500 लोगों ने इस आयोजन में सहभागिता की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय बंसल ने उपस्थित प्रतिभागियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान किए

तथा इस प्रकार के आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 40 अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया।

स्प्रिंग कार्निवल 2026 विद्यार्थियों की प्रतिभा, अभिभावकों की सहभागिता और समुदाय के सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा। कार्यक्रम का समापन ग्रैंड फिनाले की भव्य एवं अविस्मरणीय प्रस्तुति के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।