
लोकेशन : भुजिया घाट
ब्यूरो रिपोर्ट

नैनीताल रोड स्थित भुजिया घाट के सूर्य गांव में लगातार अवैध निर्माण हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी और वन विभाग की भूमि पर बिना नक्शा पास किए होटल और रेस्टोरेंट का निर्माण किया जा रहा है,

बावजूद इसके प्रशासन की कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।


सूत्रों के अनुसार, सूर्य गांव में जिस स्थान पर होटल का निर्माण किया जा रहा है, वह खाता-खतौनी में दर्ज जमीन नहीं है। इससे स्थानीय लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह निर्माण किसी मिलीभगत से संभव हो पा रहा है।

स्थानीय लोगों ने अवैध निर्माण की जानकारी विजयगढ़ के पटवारी और नैनीताल के एसडीएम को भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
बताया जा रहा है कि रातों में जनरेटर चलाकर तीन सेट रेस्टोरेंट का निर्माण तेजी से किया गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि निर्माण में नियमों की परवाह नहीं की जा रही।
स्थानीय लोग और प्रशासनिक सूत्र अब यह पूछ रहे हैं कि आखिर किसकी मिलीभगत से सरकारी और वन विभाग की जमीन पर अवैध निर्माण चल रहा है। इससे प्रशासन और शासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।


यह मामला न केवल जमीन अधिकार और नियमों का उल्लंघन है, बल्कि पर्यटन और स्थानीय निवासियों के हितों को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है।
स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्माण रोकने के साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

