
रिपोर्टर – तनवीर आंसरी
लोकेशन : सितारगंज
क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाल सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों द्वारा मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला गया।


यह फ्लैग मार्च मुख्य बाजार और आबादी क्षेत्रों में लगभग 5 किलोमीटर के दायरे में किया गया, जिससे आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके।


फ्लैग मार्च की शुरुआत कोतवाली से हुई। इसके बाद जेल कैम्प मार्ग होते हुए इस्लामनगर एमपी चौक, नकुलिया चौक, आबादी क्षेत्र वार्ड नंबर 6, मुख्य चौराहा, किच्छा मार्ग, छोटा गुरुद्वारा, जीजीआईसी, मीना बाजार और खटीमा रोड मुख्य बाजार से होते हुए फ्लैग मार्च का समापन पुनः कोतवाली में किया गया।


इस दौरान पुलिस बल के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) 108 की टीम भी मौजूद रही। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अशांति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

वहीं रैपिड एक्शन फोर्स 108 के उप कमांडेंट श्री सतीश ने बताया कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आमजन से संवाद स्थापित करना है, ताकि आपसी सद्भावना बनी रहे और लोग स्वयं को सुरक्षित महसूस करें।

फ्लैग मार्च के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासनिक प्रयासों की सराहना की।


