

मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज बच्चों के करियर को लेकर बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, और वह सही साबित होगा। किसी बुजुर्ग की मदद से पैसे मिलने की उम्मीद पूरी हो सकती है। बाहर के कामों में समय ज्यादा जाएगा, साथ ही घर के बड़़े लोगों का मार्गदर्शन भी मिलेगा।
नेगेटिव- रुपए-पैसे के लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आलस और सुस्ती पर काबू रखें। समय के साथ खुद में बदलाव लाना जरूरी है। घर का कोई सदस्य नाराज है तो उसे मनाने की कोशिश करें।
व्यवसाय- कारोबार में कमाई बेहतर होगी, लेकिन कुछ चुनौतियां भी साथ रहेंगी। बड़़े फैसले आज टालना बेहतर रहेगा। काम की भागदौड़ के कारण ध्यान बंट सकता है। सरकारी नौकरी वालों को मनचाही जगह जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमी दूर करने में पहल आपको करनी होगी। इससे घर का माहौल अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य- छाती से जुड़ी परेशानी, नजला-जुकाम हो सकता है। खान-पान में सावधानी रखें। आयुर्वेद अपनाना फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5


वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- काम के प्रति आपकी काबिलियत साफ नजर आएगी। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना आगे बढ़ाने के लिए समय अच्छा है। आपका अच्छा रवैया हर काम में सफलता दिलाएगा।
नेगेटिव- भागदौड़ और खर्च बढ़े रहेंगे। घबराएं नहीं, हल मिल जाएगा। काम निकलवाने में समझदारी रखें। ज्यादा सोचने में समय खराब न करें।

व्यवसाय- काम का दबाव ज्यादा रहेगा। किसी खास मुद्दे पर मन में उलझन रह सकती है। फैसला लेने से पहले घर के बड़े लोगों की सलाह लें। नौकरी वालों के लिए आफिस का माहौल शांत रहेगा।
लव- घर में व्यवस्था बनी रहेगी, लेकिन जरूरत से ज्यादा दखल न दें। लव पार्टनर से मुलाकात हो सकती है।
स्वास्थ्य- जोड़ों के दर्द या अर्थराइटिस में नियमित व्यायाम जरूरी है। ध्यान और मेडिटेशन से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2


मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- उत्साह बनाए रखें। चुनौतियों का हल आसानी से निकाल लेंगे। पिछले समय की मेहनत का अचानक फायदा मिल सकता है। युवाओं को भविष्य का रास्ता समझने का मौका मिलेगा। दोस्तों से बात करके अच्छा लगेगा।
नेगेटिव- घर की चीजों की खरीद में फालतू खर्च हो सकता है। बजट का ध्यान रखें, क्योंकि कमाई के रास्ते अभी बहुत मजबूत नहीं है। घबराने के बजाय हल पर ध्यान दें।

व्यवसाय- मीडिया, मार्केटिंग और प्रचार से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। शेयर और स्टॉक बाजार से जुड़े लोग आज सावधान रहें। रिस्क से बचें। आफिस का टूर हो सकता है।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी। किसी विपरीत लिंगी दोस्त से मुलाकात या बात होगी, पुरानी अच्छी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- थकान से कमजोरी महसूस हो सकती है। पानी ज्यादा पिएं। मौसम से बचाव रखें और दिनचर्या ठीक रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5


कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन अच्छा रहेगा। सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। योजनाओं को लागू करने का सही समय है। घर के बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। युवा भविष्य को लेकर सजग रहेंगे।
नेगेटिव- किसी बात पर बोलने से पहले सोचें। जल्दबाजी और गुस्सा बात बिगाड़ सकता है। फालतू खर्च कम करें। बच्चों को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, पर हल जल्दी मिलेगा।

व्यवसाय- कारोबार के लिए समय थोड़ा कमजोर है। ज्यादा मेहनत और ध्यान देना होगा। अभी विस्तार की योजना टालें। पैसों को लेकर दबाव रह सकता है।
लव- पति-पत्नी के रिश्ते मधुर रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर की जांच समय पर कराते रहें। तला-भुना और भारी खाना कम करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अच्छे मित्रों और गुरुजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा। मुश्किल स्थिति को समझदारी और धैर्य से सुलझा लेंगे। युवाओं को पढ़ाई और प्रतियोगिता में सही सलाह मिलेगी।
नेगेटिव- घर में ज्यादा रोक-टोक न करें। पड़ोसी से बहस हो सकती है। गुस्से पर काबू रखें। लेन-देन में सावधानी रखेंगे तो नुकसान से बचेंगे।
व्यवसाय- काम पूरे होने में रुकावट आ सकती है। डील करते समय जल्दबाजी न करें। धैर्य रखना जरूरी है। युवाओं को करियर के तेज मुकाबले में अधिक मेहनत करनी होगी।
लव- घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति से गलतफहमी हो सकती है।
स्वास्थ्य- दिनचर्या और खान-पान सही रखें। जोखिम वाले कामों से बचें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- हालात में अच्छा बदलाव आएगा। पुराने विवाद सुलझेंगे। लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। सामाजिक संपर्क से लाभ मिल सकता है। घर की मरम्मत या बदलाव की योजना शुरू करने का अच्छा समय है।
नेगेटिव- परिवार में ज्यादा रोक-टोक न करें। व्यवहार में नरमी रखें। युवाओं को मनचाहा परिणाम पाने के लिए और मेहनत करनी होगी। विदेश जाने की कोशिश में कुछ रुकावट आ सकती है।
व्यवसाय- कारोबार में की गई मेहनत तरक्की दिलाएगी। साथ काम करने वालों से संबंध अच्छे रखें। पार्टनरशिप में तालमेल की कमी दिख सकती है। पैसे से जुड़े काम सावधानी से करें।
लव- शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध में मिठास बनाए रखने के लिए पहल करें। छोटा उपहार देना फायदेमंद रहेगा।
स्वास्थ्य- काम ज्यादा होने से थकान रहेगी। लेकिन कामयाबी मिलने से मन खुश रहेगा, इसलिए चिंता कम होगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- समय अच्छा है। रुके काम बनते दिखेंगे। नई योजना बनाकर उसे शुरू करने का सही मौका है। चुनौतियों से डरने के बजाय उनका सामना करें। रचनात्मक और धार्मिक कामों में मन लगेगा।
नेगेटिव- दूसरी गतिविधियों में व्यस्तता से निजी काम टल सकते हैं। लापरवाही न करें। चिड़चिड़ापन और गुस्सा लक्ष्य से भटका सकता है।
व्यवसाय- कारोबार की बात बाहरी लोगों से साझा न करें। पैसे से जुड़ा बड़ा फैसला आज टाल दें। सरकारी नौकरी वालों पर काम का दबाव रहेगा, लेकिन पद बढ़ने के मौके भी बन सकते हैं।
लव- जीवनसाथी के सहयोग से घर का माहौल अच्छा रहेगा। बेकार प्रेम संबंधों में समय खराब न करें।
स्वास्थ्य- जोखिम लेने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। गिरने या चोट लगने का योग है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अपने लोगों से मुलाकात होने से मन खुश रहेगा। रुका काम पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी डील के लिए समय अच्छा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है।
नेगेटिव- घर में रिश्तेदार आने से जरूरी काम रुक सकते है। पैसे के लेन-देन में बहस या लड़ाई का योग है। फिर भी आप हालात संभाल लेंगे।
व्यवसाय- छोटी-छोटी बातों में दिक्कत आएगी। बिजनेस पार्टनर और कर्मचारियों पर पूरी तरह निर्भर न रहें। अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। नौकरी वाले अपने जरूरी कागज संभालकर रखें।
लव- घर का माहौल व्यवस्थित रहेगा और मन को शांति मिलेगी। विवाहित लोग विपरीत लिंगी से ज्यादा मेलजोल में सावधानी रखें, वरना बदनामी हो सकती है।
स्वास्थ्य- थकान से सिरदर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। ठंड और प्रदूषण से बचें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान रखें, सफलता मिलेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े काम में अच्छा नतीजा मिल सकता है। किसी सम्मानित व्यक्ति का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा।
नेगेटिव- घर-परिवार में सक्रिय रहें। हल्की नोकझोंक हो सकती है। किसी रिश्तेदार की खबर से मन विचलित हो सकता है। धैर्य और संयम बनाए रखें।
व्यवसाय- कारोबार में सतर्क रहेंगे तो परेशानी से बचेंगे। कोई प्रतिद्वंद्वी आपकी काम करने की शैली की नकल कर सकता है। अपनी योजना गुप्त रखें। नौकरी में नया प्रोजेक्ट आगे चलकर लाभ देगा।
लव- परिवार में प्रेम बना रहेगा। आपसी नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में समय की बरबादी से बचें।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की जांच करते रहें। मेडिटेशन और आराम को समय दें।
भाग्यशाली रंग- आरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- रिश्तेदार या पड़ोसियों के साथ गंभीर बात होगी और आपकी बात सराही जाएगी। पुश्तैनी संपत्ति का विवाद किसी के बीच-बचाव से सुलझ सकता है। विद्यार्थी अच्छे कॉलेज में दाखिले में सफल हो सकते हैं।
नेगेटिव- घर के बुजुर्ग के स्वास्थ्य और सम्मान का ध्यान रखें। किसी को पैसा उधार देते समय सावधानी रखें, वापसी में दिक्कत हो सकती है। समय का सही उपयोग करें।
व्यवसाय- कारोबार में लिए गए कुछ फैसले गड़बड़ हो सकते हैं। काम करने का तरीका दोबारा जांचें। मेहनत ज्यादा और लाभ कम दिखेगा, पर यही मेहनत आगे अच्छा फल देगी।
लव- घर में सुख-शांति और प्रेम बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है।
स्वास्थ्य- मौसम के कारण लापरवाही न करें। आयुर्वेदिक चीजें और संतुलित दिनचर्या लाभ देगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर के मुद्दों पर आपकी राय महत्वपूर्ण रहेगी। घर में सुधार करते समय वास्तु के नियम मानना फायदेमंद रहेगा। निजी कामों पर भी ध्यान बना रहेगा।
नेगेटिव- अपनी योजना किसी के सामने न रखें, रुकावट आ सकती है। अपनी कमियां पहचान कर सुधार करें। उबाऊ दिनचर्या से बाहर निकलने के लिए मित्रों और रिश्तेदारों को समय दें।
व्यवसाय- कारोबार में पैसे से जुड़े काम बहुत सावधानी से करें। बाजार के मुकाबले के कारण तनाव रहेगा, पर साथ काम करने वालों और कर्मचारियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। नौकरी वाले काम समय पर पूरा करें।
लव- शादी के बाहर के संबंधों से दूर रहें। घर की व्यवस्था अच्छी रखें। रिश्तेदारों से बात करते रहें।
स्वास्थ्य- खान-पान में लापरवाही न करें। गैस और वात के कारण जोड़ों में दर्द और बेचैनी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जिस काम को करेंगे, उसमें मनचाही सफलता मिलेगी। जमीन या संपत्ति से जुड़ा अटका काम किसी की मदद से सुलझ सकता है। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।
नेगेटिव- अनजान लोगों पर भरोसा न करें। करीबी रिश्तों को मजबूत रखें। विपरीत हालात में गुस्से के बजाय धैर्य से हल निकालें। पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें या आज टाल दें।
व्यवसाय- काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें। स्टाफ के बीच तनाव बन सकता है, उसे शांत तरीके से सुलझाएं, वरना कारोबार पर असर पड़ सकता है।
लव- परिवार के साथ खरीदारी या घूमने में अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंध और गहरे होंगे।
स्वास्थ्य- ज्यादा व्यस्तता से तनाव बढ़ सकता है। परिवार के साथ समय और हल्का मनोरंजन आपको राहत देगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

