रानीखेत: जैनोली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, करन माहरा रहे मुख्य अतिथि

रानीखेत: जैनोली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, करन माहरा रहे मुख्य अतिथि

स्थान – रानीखेत

रिपोर्ट – संजय जोशी

रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जैनोली में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक करन माहरा रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और आगामी चुनाव की रणनीति पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में जीत की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर तीखा प्रहार किया। बैठक में बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली तथा महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया।

करन माहरा ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय को कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस और प्रभावी कदम उठाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बेटियां और महिलाएं प्रदेश में असुरक्षित महसूस कर रही हैं, जो वर्तमान सरकार की सबसे बड़ी विफलता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर दिया और कहा कि चुनाव में जीत की नींव बूथ की मजबूती पर निर्भर करती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर सक्रिय रहकर जनता से संवाद स्थापित करना होगा और कांग्रेस की नीतियों तथा विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना होगा।

बैठक में ग्राम प्रहरी जैनोली दयाल राम और दीपक कांडपाल ने करन माहरा के विचारों से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी जॉइन की।

कार्यक्रम में शेर सिंह फर्त्याल, बाग सिंह मेहरा, पूरन सिंह मेहरा, बचे सिंह बिष्ट, खुशाल सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान चमोली तारा सिंह फर्त्याल, नर सिंह बिष्ट, पूर्व ग्राम प्रधान पिलखोली जयपाल सिंह, प्रेम टनवाल, पीताम्बर सिंह मेहरा, ललित मेहरा, मदन सिंह मेहरा, किशन राम, विक्की मेहरा, प्रताप सिंह मेहरा, महेंद्र टनवाल, दान सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह देव, विजय सिंह माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, यूथ अध्यक्ष अंकिता पंत, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, प्रदीप रावत, हेमा मेहरा, प्रदीप मेहरा, इंद्रा रावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने मिलकर आगामी चुनाव में पूरी तत्परता के साथ जनता से संवाद और पार्टी के विचारों को मजबूत करने का संकल्प लिया।