रिपोर्टर रिजवान अख्तर

स्थान गदरपुर

श्री पुरातन शिव मंदिर व्यवस्था समिति के तत्वाधान में श्री शिव मंदिर रामलीला के मंचन कार्यक्रम के तीसरे दिन
ताड़का वध से सीता स्वयंबर तक की लीला का बहुत ही सुंदर ढंग से मंचन किया गया।
तीसरे दिन की रामलीला का मुख्य अतिथि रहे युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष लवली हुडिया, महामंत्री रोबिन फुटेला व वरिष्ठ उपाध्यक्ष डिम्पल आहूजा द्वारा शुभारंभ कराया गया। इस अवसर पर युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष लवली हुड़िया एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष डिंपल आहूजा ने श्री पुरातन शिव मंदिर के नए भवन के निर्माण के लिए 51-51 हजार रुपए की धनराशि प्रदान किए जाने की घोषणा की। रामलीला मंचन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ताड़का का वध और सीता का स्वयंवर रहा। ताड़का की भूमिका में मुकेश चावला ने अमिट छाप छोड़ी। ताड़का के वध की लीला को देखने के लिए पंडाल में जगह तक नहीं थी। व्यवस्था को संभालने के लिए महावीर दल के अध्यक्ष अंकुश अनेजा के नेतृत्व में महावीर दल के सदस्यों ने कड़ी मशक्कत कर व्यवस्था को बनाए रखा। मुकेश चावला के अभिनव को देखने के लिए दर्शकों ने जहां स्थान मिला वहां खड़े होकर ताड़का की भूमिका में मुकेश चावला के अभिनय का जमकर लुत्फ उठाया। विश्वामित्र बने रोहित कुमार सुदामा के अलावा राम बने अभिषेक शर्मा, लक्ष्मण बने एकम बेहड एवं सीता बने वंश गुप्ता ने भी अपने अभिनय से सभी का मन मोह लिया। रामलीला मंचन के दौरान डाकिया डाक लाया कार्यक्रम में श्याम सुंदर कालड़ा के गाए गीतों को दर्शकों ने सराहा। वही नगर क्षेत्र की बाल प्रतिभाओं ने भीी रामलीला विभिन्न गीतों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया। रामलीला मंचन का दूसरा आकर्षण सीता का स्वयंवर रहा, जहां राजा दशरथ के दरबार में विभिन्न राज्यों से पहुंचे शुरवीरों द्वारा परशुराम जी के धनुष को तोड़ने का प्रयास किया गया लेकिन सब असफल रहते है तब ऋषि विश्वामित्र के आदेश पर प्रभु श्री राम धनुष को तोड़ते हैं और सीता उनके गले में वरमाला डालती है।

रामलीला मंचन में पहली मर्तबा अपने जीवन की अभिलाषा को पूर्ण करते हुए रावण की भूमिका में विकास गोयल ने भी दमदार अभिनय की छाप छोड़ते हुए अपनी भूमिका में चार चांद लगा दिए। मंच संचालन संतोष गुप्ता एडवोकेट एवं विकास तनेजा द्वारा संयुक्त रुप से कियाा गया। रामलीला मंचन के दौरान मुख्य अतिथि रहे युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष लवली हुडिया, महामंत्री रोबिन फुटेला व वरिष्ठ उपाध्यक्ष डिम्पल आहूजा सहित व्यापार मंडल केे पूर्व पंकज सेतिया, पूर्व महामंत्री मनीष फुटेला, स्थानीीय अभिसूचना इकाई के उप निरीक्षक मोहम्मद रिजवान खान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज, श्री जय भवानी जागरण मंडल के अध्यक्ष सोमनाथ छाबड़ा, श्री शिव मंदिर रामलीला कमेटी के संस्थापक सदस्य ठाकुर तेज बहादुर सिंह चौहान एवं तमाम गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।

रामलीला मंचन के दौरान श्री शिव मंदिर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जयकिशन अरोरा,, सह अध्यक्ष वेदप्रकाश भगत, महासचिव राजेन्द्र बेहड़, संजीव नागपाल, कोषाध्यक्ष जगदीश गुप्ता, सुनील जैन, तेज
बहादुर सिंह चौहान, रामावतार गुप्ता, अमरजीत सिंह, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, पंकज सेतिया, मनीष फुटेला, शशांक त्यागी, सोमनाथ छाबड़ा, मयंक चुघ, दीपक गगनेजा, मनोज गुम्बर, राकेश अरोरा रिक्कू, परवीन भगत, नवीन सुखीजा, सचिन बत्रा, रोमिल गाबा, मनीष गुप्ता, निशांत सिंघल, संजीव झाम, लाल चंद बत्रा, रचित सक्सेना सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति एवं दर्शक मौजूद थे