आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण

रिपोर्टर- दीपक चौहान
स्थान – जसपुर

जनपद उद्यम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र की जनता को काफी समय से आक्सीजन की कमी से जूझना पड़ रहा था आक्सिजन कि कमी वाले मरीजो को ऑक्सीजन के लिए बाहर के अस्पतालो में ले जाना एक मजबूरी बनी हुई थी

आज जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनता और क्षेत्र के लोगो की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ओर कोविड की तीसरी लहर के मद्देनजर अशोका लीलैंड कंपनी के द्वारा 200 एल पी एम का प्लांट लगाया गया है

जिसका आज लोकार्पण किया गया जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी उधम सिंह नगर रंजना राजगुरु ने किया जिसमें पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक समेत सभी स्वास्थ्य कर्मचारी भी मौजूद रहे

वही इस आक्सीजन प्लांट लगने से लोगो को काफी राहत मिलेगी और समय पर आक्सीजन भी मोहिया हो पाएगी

वही जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अशोका लीलैंड कंपनी द्वारा 200 एल पी एम का आक्सीजन प्लांट लगाया गया है जिसका आज लोकार्पण किया गया है

रंजना राजगुरु ( जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर)

जिससे क्षेत्र की जनता को बहुत लाभ मिलेगा ओर फिलहाल अस्पताल में 30 बैडो आक्सीजन की सप्लाई जारी कर दी गई है अब इस प्लांट की देखरेख की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की है