गुणवत्ता विहीन नाली निर्माण का लगाया आरोप

रिपोर्ट- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा जनपद उधम सिंह नगर

विधायक प्रेम सिंह राणा के विधानसभा क्षेत्र तथा खटीमा नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 डिग्री कॉलेज रोड में नाली निर्माण मे घटिया सामग्री इस्तेमाल का मामला प्रकाश में आया है।

स्थानीय लोगों ने सड़क तोड़ने, घटिया सामग्री इस्तेमाल करने तथा कछुआ चाल का आरोप लगाते हुए खटीमा तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर चलना दूभर हो गया है, जलभराव की स्थिति बरकरार है,सड़कों पर मलवा पड़ा हुआ है और कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव अनुज अग्रवाल ने बताया कि नाली निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, सड़क को पूरी तरह तोड़ दिया गया है, सड़कों पर जलभराव बढ़ गया है तथा घरों के आगे मलवा भी पड़ा हुआ है जिससे काफी दिक्कत हो रही है।

युसूफ अली तहसीलदार खटीमा

वहीं तहसीलदार युसूफ अली ने बताया कि नाली के संबंध में एक ज्ञापन दिया गया है।

मनोज कुमार दास ईओ नगरपालिका खटीमा

इस संबंध में संबंधित अभियंता द्वारा जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं खटीमा नगर पालिका ईओ मनोज कुमार दास ने बताया कि स्थानीय लोग पहले सड़क निर्माण कराना चाहते हैं

अनुज अग्रवाल प्रदेश सचिव आम आदमी पार्टी खटीमा

लेकिन पहले नाली निर्माण होने दिया जाए और अगर इसमें विलंब होता है व गलत काम किया जाता है तो जांच के बाद कार्रवाई होगी।