
स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट
बनारस एवं दिल्ली में वर्षों पुराने मंदिरों और देवी-देवताओं की मूर्तियों को तोड़े जाने की घटनाओं के विरोध में आज बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने किया।


विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि सनातन परंपरा के प्रतीक मंदिर और मूर्तियाँ केवल पूजा स्थल नहीं हैं, बल्कि भारत की हजारों वर्षों पुरानी सांस्कृतिक चेतना, आस्था और सभ्यता की आत्मा हैं। उन्होंने काशी स्थित मणिकर्णिका घाट का उल्लेख करते हुए कहा कि यह घाट केवल भौगोलिक स्थल नहीं, बल्कि पुराणों में वर्णित सनातन परंपरा और धार्मिक चेतना का जीवंत प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि मणिकर्णिका घाट के आसपास स्थित प्राचीन मंदिरों और मूर्तियों को जेसीबी मशीनों से तोड़ा जाना सनातन धर्म की घोर अवहेलना है और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुँचाती है। भाजपा सरकार ने ‘कॉरिडोर’ के नाम पर धार्मिक स्थलों और सनातन प्रतीकों को नुकसान पहुँचाया है, जो अस्वीकार्य है।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि काशी जैसे पवित्र धार्मिक स्थल में मंदिरों और मूर्तियों को तोड़ना शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह घटना सिद्ध करती है कि भाजपा सरकार में सनातन धर्म और उसकी आस्थाएँ सुरक्षित नहीं हैं।


पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि दिल्ली के ऐतिहासिक झंडेवाला मंदिर को तोड़े जाने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। यह केवल एक मंदिर का मामला नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था पर हमला है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में राजधानी तक धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही।

पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोषी अधिकारियों और असामाजिक तत्वों की तत्काल पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने भविष्य में मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा हेतु ठोस, प्रभावी और स्थायी व्यवस्था लागू करने की भी मांग की।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी हरीश मेहता, सतीश नैनवाल, हेमंत बगड़वाल, प्रकाश पांडे, हरेंद्र बोरा, एन.बी. गुणवंत, सुहैल सिद्दीकी, नंदन दुर्गापाल, खजान पांडे, मलय बिष्ट, बहादुर बिष्ट, मयंक भट्ट, हेमंत साहू, प्रदीप नेगी, पार्षद भागीरथी बिष्ट, कमला सनवाल, रेनू तोमर, गीता बहुगुणा, अलका आर्य, भगवती जोशी, पुष्पा सम्मल, योगेश जोशी, पार्षद रवि जोशी, विनोद कुमार, पार्षद मोहम्मद गुफरान, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, गोविंद बिष्ट, हेमंत पाठक, हिमांशु जोशी सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

