भाजपा महिला मोर्चा के सम्मान समारोह में नारी सशक्तिकरण पर जोर

भाजपा महिला मोर्चा के सम्मान समारोह में नारी सशक्तिकरण पर जोर

स्थान – रानीखेत
रिपोर्टर – संजय जोशी

भाजपा महिला मोर्चा के सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने मनोनीत प्रदेश मंत्री विमला रावत को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की नारी सशक्त है और राज्य निर्माण में महिलाओं की भूमिका ऐतिहासिक रही है। यहां की महिलाओं में आगे बढ़ने और नेतृत्व करने की अपार क्षमता है, जिसे सही दिशा और अवसर की आवश्यकता है।

प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि महिला समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे विविध उत्पादों को उचित बाजार और सही मूल्य दिलाना समय की मांग है। महिला मोर्चा इस विषय को सरकार के समक्ष मजबूती से रखेगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए भाजपा सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है।

कुमाऊं मंडलीय सम्मेलन एवं मनोनीत प्रदेश मंत्री विमला रावत के सम्मान में आयोजित समारोह में रुचि भट्ट ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए योजनाओं की जानकारी और जागरूकता बेहद जरूरी है। महिलाओं को स्वयं भी आगे बढ़कर प्रयास करने होंगे। भाजपा सरकार ने कई प्रक्रियाओं को सरल बनाया है, जिससे महिलाओं को लाभ मिल रहा है।

प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी ने कहा कि विमला रावत के प्रदेश मंत्री बनने से महिला मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी और बड़ी संख्या में महिलाएं संगठन से जुड़ेंगी। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

प्रदेश मंत्री विमला रावत ने कहा कि महिला समूहों से जुड़ी महिलाएं मेहनत कर विभिन्न उत्पाद तैयार कर रही हैं, लेकिन उन्हें बाजार और उचित मूल्य के लिए संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने इस दिशा में ठोस प्रयास किए हैं, लेकिन स्थायी समाधान के लिए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से सकारात्मक पहल की जाएगी।

कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री कैलाश पंत, कुमाऊं संयोजक अंजु भुड्डी, जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमा नेगी, पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, मोहन नेगी, महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य शांति उप्रेती, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुनीता डावर, उपाध्यक्ष उमा रावत, अंजू सोनकर, रेखा आर्या, मीना वर्मा, शकुंतला देवी, बालम करायत, गीतांजलि जोशी, बबीता बिष्ट, विमला उप्रेती, भावना बुधोड़ी, हेमंत अधिकारी, रणजीत बिष्ट, हंसा दत्त बवाड़ी, जगदीश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पदाधिकारी मौजूद रहे।