प्रदेश में भूमि विवाद निपटान हेतु एक माह का विशेष अभियान, मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए

प्रदेश में भूमि विवाद निपटान हेतु एक माह का विशेष अभियान, मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

प्रदेश में लंबित भूमि विवादों के शीघ्र और प्रभावी समाधान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक माह तक चलने वाले विशेष अभियान का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में लंबित भूमि विवादों का निपटारा एक माह के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए मुख्य सचिव प्रत्येक सप्ताह इसकी समीक्षा करेंगे और सभी अधिकारियों को कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।

राज्य में इस अभियान के अंत तक भूमि विवाद से जुड़े लंबित मामलों को शून्य स्तर तक लाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके तहत सभी जिलों में प्रशासनिक और पुलिस विभागों को संयुक्त रूप से काम करने का निर्देश दिया गया है, ताकि विवादित मामलों का त्वरित समाधान किया जा सके और आम जनता को न्याय समय पर उपलब्ध हो।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि इस अभियान में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी और सभी मामलों को निर्धारित समय में निपटाया जाएगा।