
स्थान – देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम “एक शाम सैनिकों के नाम” में प्रदेश के वीर सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके साथ ही देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वीर सैनिकों और उनकी बलिदानों को श्रद्धांजलि दी गई।


राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उपस्थित सभी वीर माताओं, वीरांगनाओं और परिवारों को नमन करते हुए कहा कि आज की यह शाम बिल्कुल विशेष है, क्योंकि यह सैनिकों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विश्व गुरु राष्ट्र बनेगा।


कार्यक्रम में कुछ सैनिकों के परिवार को मृत्यु उपरांत पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इसके साथ ही राज्यपाल ने कार्यक्रम में ट्रॉफी का अनावरण किया।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है, और देश की सेवा करने वाला हर पांचवां सैनिक हमारी प्रदेश से होता है। उन्होंने वीर माताओं को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने सुहाग का बलिदान दिया, उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।
मंत्री गणेश जोशी ने यह भी बताया कि देश का पहला सैन्य धाम उत्तराखंड में बन रहा है, और सेना की कोचिंग हेतु सरकार प्रत्येक परिवार को 1 लाख रुपये की सहायता दे रही है।

राज्यपाल ने यह भी बताया कि उत्तराखंड में टूरिज्म और उत्पाद क्षेत्र में निरंतर विकास हो रहा है और प्रदेश की सैनिक परंपरा और वीरता देशभर में गर्व का प्रतीक है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने वीर सैनिकों को सत्कार और सम्मान दिया, जिससे प्रदेश में देशभक्ति और वीरता का संदेश व्यापक रूप से फैलाया गया।

