शीर्षक: शहदौरा में गंगवार और बहुगुणा परिवार भाजपा में हुए एकजुट, दर्जनों ग्रामीणों ने ली सदस्यता

शीर्षक: शहदौरा में गंगवार और बहुगुणा परिवार भाजपा में हुए एकजुट, दर्जनों ग्रामीणों ने ली सदस्यता

स्थान – सितारगंज
ब्यूरो रिपोर्ट

उधम सिंह नगर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र शहदौरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान सहित दर्जनों क्षेत्रीय जिम्मेदार लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर क्षेत्रीय नेताओं और ग्रामीणों ने एकत्र होकर पार्टी के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वे गंगवार परिवार के साथ खड़े हैं और जहां परिवार कहेगा, वहीं उनका समर्थन रहेगा। उन्होंने बताया कि लंबे समय से चले मतभेदों के बाद अब गंगवार और बहुगुणा परिवार फिर एकजुट हो गए हैं।

ग्रामीणों ने इस अवसर पर कहा कि जो गलती पिछली चुनाव में हुई थी, वह इस बार नहीं होगी। गंगवार परिवार के मार्गदर्शन में आगामी चुनाव में सौरभ बहुगुणा को मैदान में उतारा जाएगा।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार ने कहा कि पहले भी बहुगुणा परिवार और उनका परिवार एक साथ था, लेकिन कुछ बिचौलियों द्वारा मतभेद पैदा कर दिए गए थे। आज वह फिर एक साथ हैं और आगामी चुनाव में भाजपा के लिए पूरी टीम तैयार की जा रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और पार्टी पदाधिकारियों ने एकजुटता और सहयोग का संदेश देते हुए भाजपा में शामिल होकर अपने समर्थन की पुष्टि की।

ईश्वरी प्रसाद गंगवार ने कहा कि पार्टी और परिवार के हित में सभी लोग मिलकर कार्य करेंगे और आगामी चुनाव में भाजपा की मजबूती सुनिश्चित करेंगे।

कार्यक्रम में सामाजिक एवं राजनीतिक प्रभाव के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी ने भाजपा में नए जोश और उत्साह का वातावरण पैदा किया।

शहदौरा क्षेत्र में इस एकजुटता को लेकर स्थानीय जनता और पार्टी कार्यकर्ता आगामी चुनाव को लेकर आशावादी नजर आ रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि इस गठजोड़ से भाजपा को मजबूती मिलने वाली है।