आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पैतृक संपत्ति से जुड़ा वाद-विवाद चल रहा हो, तो उसे सुलझाने का उचित समय आ गया है। किसी शुभचिंतक की सलाह और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। लाभदायक यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- बिना जानकारी के किसी नतीजे पर न पहुंचें। खर्चों की अधिकता की स्थिति बन रही है, इसलिए किसी भी काम की शुरुआत बजट बनाकर करें। मनचाहे परिणाम न मिलें तो मनोबल बनाए रखें और फिर प्रयास करें।

व्यवसाय- वर्तमान कारोबार में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। आपके द्वारा किया गया नया प्रयोग सफल रहेगा और जल्दी ही उसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे, इसलिए उम्मीद न हारें। ऑफिस के प्रोजेक्ट में आपका विशेष योगदान रहेगा।
लव- किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा।
स्वास्थ्य- सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या परेशान कर सकती है। लापरवाही न करें और तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है, इसका भरपूर सदुपयोग करें। दिनचर्या को लेकर बनाई गई आपकी सीक्रेट योजना सफल हो सकती है। भाइयों या निकट संबंधी के साथ यात्रा/मनोरंजन का प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव- पड़ोसी की किसी गतिविधि से तनाव हो सकता है, फिर भी धैर्य और शांति रखें। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में आपका योगदान जरूरी है, वरना उनका कोई निर्णय गलत हो सकता है। सरकारी काम सावधानी से करें।

व्यवसाय- रुकी हुई कारोबारी गतिविधियों को व्यवस्थित करने में समय का साथ आपके अनुकूल रहेगा। कारोबारी महिलाओं को विशेष फायदा हो सकता है। नौकरी में ऑफिशियल यात्रा का आदेश मिल सकता है।
लव- घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण और शांतिदायक रहेगा। लव पार्टनर के साथ खुशनुमा समय बीतेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन असंतुलित खानपान से गले में इन्फेक्शन जैसी परेशानी हो सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर अमल शुरू करें, फायदा होगा। मित्रों से मेल-मुलाकात होगी और कई व्यक्तिगत व कारोबारी जानकारियां मिलेंगी। निकट संबंधी के साथ चल रहा विवाद दूर होगा। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी लगाएं।
नेगेटिव- आय के साधनों में कमी के कारण तनाव रह सकता है। जिन कामों को आप करना चाहते हैं, उनमें अभी कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आपकी कोई गुप्त बात भी उजागर हो सकती है।

व्यवसाय- व्यापार में नई उपलब्धियां मिलने की संभावनाएं बनी हुई हैं। लोग आपके काम की सराहना करेंगे। इस समय तरक्की के भी अच्छे योग हैं। ऑफिशियल मीटिंग में दूसरों की बातों में दखल देने से दिक्कत हो सकती है।
लव- संतान का जिद्दीपन या नकारात्मक रवैया आपकी चिंता बढ़ा सकता है। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें।
स्वास्थ्य- इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। असंतुलित खानपान से गला खराब रह सकता है। आयुर्वेदिक इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पारिवारिक वातावरण को और अधिक सुखद व व्यवस्थित बनाने के लिए आप कुछ नियम बनाएंगे और सफल भी होंगे। कोई भी काम करने से पहले उसकी पूरी योजना और रूपरेखा बनाना गलती से बचाएगा।
नेगेटिव- जरूरी काम समय पर निपटाएं। अपनी गतिविधियों में सही व्यवस्था बनाए रखें। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। पड़ोसियों के साथ संबंधों में खटास न आने दें। युवाओं को मौज-मस्ती के बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।

व्यवसाय- दोपहर बाद आपका कोई महत्वपूर्ण काम हल हो जाएगा। आप अपने तरीके से काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। टेक्निकल क्षेत्र के कामों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। किसी को भी पैसा या माल उधार न दें, नुकसान हो सकता है।
लव- पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहें, वरना जरूरी कामों में बाधा आ सकती है।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी और देखभाल में आपका अधिक समय लगेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई भी काम शुरू करने से पहले उसकी सही रूपरेखा बनाएं, इससे काम अच्छे से पूरा होगा। दूसरों की गलतियां माफ करके रिश्तों को सहज रखने में आपकी दरियादिली काम आएगी। परिवार और समाज में आपका वर्चस्व बना रहेगा।
नेगेटिव- रुपए-पैसे की उधारी का लेनदेन बिल्कुल न करें। दूसरों की बातों में न आएं और अपनी समझ व क्षमता पर भरोसा रखें। जल्दी गुस्सा और आवेश आपके काम बिगाड़ सकता है।

व्यवसाय- अपनी कारोबारी योजनाएं सीक्रेट रखें, वरना आपके काम का श्रेय कोई और ले सकता है। कर्मचारियों के बीच राजनीति जैसा माहौल बन सकता है। काम की जगह पर धैर्य रखना जरूरी है।
लव- परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से उत्साह रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानी रह सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कर्मप्रधान बनें और अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। मेहनत के अनुरूप अच्छे परिणाम मिलेंगे। भूमि या वाहन से संबंधित कोई काम हो सकता है। कुछ समय मनोरंजन के लिए भी निकालेंगे।
नेगेटिव- अपने कामों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए आपको खुद भी व्यवस्थित रहना होगा। उधारी ली है तो समय पर चुकाने की कोशिश करें। युवा अपनी जीवनशैली में बदलाव लाकर मनचाहा लाभ उठा सकते हैं।

व्यवसाय- कारोबार में भाग्य और ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। कामकाज की अंदरूनी व्यवस्था में कुछ बदलाव होंगे, जो सकारात्मक रहेंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान आपको लक्ष्य के निकट ले जाएगा।
लव- पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में तनाव उठ सकता है, इसलिए पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन मौसम के कारण लापरवाही करना ठीक नहीं है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आपका कोई काम हल होने वाला है और किसी समस्या का भी निवारण होगा। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय देने से सुकून मिलेगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा।
नेगेटिव- किसी की मदद करते हुए अपने काम भी संभालें, वरना आपके काम अधूरे रह जाएंगे। जरूरत के अनुसार थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। दूसरों के मामलों में बिना मांगे सलाह न दें और न ही हस्तक्षेप करें।

व्यवसाय- कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। अपनी कारोबारी योजनाएं किसी के सामने शेयर न करें, वरना कोई नाजायज फायदा उठा सकता है। कामकाजी महिलाएं अपने कामों में अधिक सफलता पाएंगी।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका संबंधों में अविश्वास न आने दें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर योग और व्यायाम पर विशेष ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति फायदेमंद बनी हुई है। परिवार के सदस्यों का सहयोग लाभदायक रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। गुस्से पर काबू रखें, वरना मान-सम्मान पर असर पड़ सकता है। घर की सुख-सुविधा पर खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें, भावनाओं में आकर खर्च बढ़ सकता है।

व्यवसाय- कारोबार से जुड़े कागजात संभालकर रखें। ऑफिशियल यात्रा भी संभव है। कामकाज में नए प्रयोग करने की रुचि रहेगी और यही रुचि आर्थिक लाभ व मुनाफे का कारण बन सकती है।
लव- जीवनसाथी को तोहफा देना नजदीकियां बढ़ाएगा। लव पार्टनर किसी बात से नाराज हो सकता है।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और पेट खराब होने की समस्या रह सकती है। खानपान और दिनचर्या संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति फायदेमंद बनी हुई है। परिवार के सदस्यों का सहयोग लाभदायक रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। गुस्से पर काबू रखें, वरना मान-सम्मान पर असर पड़ सकता है। घर की सुख-सुविधा पर खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें, भावनाओं में आकर खर्च बढ़ सकता है।

व्यवसाय- कारोबार से जुड़े कागजात संभालकर रखें। ऑफिशियल यात्रा भी संभव है। कामकाज में नए प्रयोग करने की रुचि रहेगी और यही रुचि आर्थिक लाभ व मुनाफे का कारण बन सकती है।
लव- जीवनसाथी को तोहफा देना नजदीकियां बढ़ाएगा। लव पार्टनर किसी बात से नाराज हो सकता है।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और पेट खराब होने की समस्या रह सकती है। खानपान और दिनचर्या संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी भी सिलसिले में लंबी यात्रा का प्रोग्राम बन रहा है, तो उसके सुखद परिणाम मिलेंगे। युवाओं को भविष्य से जुड़ी चिंता से राहत मिलेगी। रिश्तेदारों के बीच चल रहे गिले-शिकवे आपकी मध्यस्थता और सूझबूझ से दूर हो जाएंगे।
नेगेटिव- अचानक कोई बड़ा खर्चा आ सकता है, बजट का ध्यान रखें। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से कलह हो सकती है। दूसरों की ईगो और गुस्से में अपनी ऊर्जा नष्ट न करें। शांतचित्त बने रहें।

व्यवसाय- अपनी क्षमता पर भरोसा रखते हुए आगे बढ़ें, आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। कर्मचारियों और सहयोगियों का सपोर्ट बना रहेगा। सरकारी सेवारत लोग ऑफिस में लापरवाही से परेशानी में पड़ सकते हैं, इसलिए किसी भी नकारात्मक गतिविधि से दूर रहें।
लव- परिवार में सामंजस्य की कमी से वातावरण कुछ अस्त-व्यस्त रहेगा। भाई-बहनों के साथ समय बिताएं, रिश्ते मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और थकान से पाचन प्रभावित हो सकता है। सकारात्मक रहें और मेडिटेशन करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी से वादा किया है, तो आज उसे जरूर निभाएं। मान-सम्मान और पहचान बढ़ेगी। संपर्कों से बेहतरीन जानकारियां और अनुभव मिलेंगे। बच्चे और युवा वर्ग पढ़ाई व करियर पर पूरा ध्यान देंगे।
नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों पर काबू रखना जरूरी है, इसके लिए कुछ कठोर नियम भी बनाने पड़ेंगे। नकारात्मक बातों को हावी न होने दें, समझदारी और शांति से काम लें। बच्चों के साथ भी समय जरूर बिताएं।

व्यवसाय- कुछ कामों में दिक्कतें आएंगी, पर कर्मचारियों और स्टाफ के सहयोग से गतिविधियां सुचारू रहेंगी। पार्टियों के साथ लेनदेन में सावधानी बरतें। व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नई योजनाएं बनाएं।
लव- पारिवारिक वातावरण मधुर और खुशनुमा रहेगा। प्रिय मित्रों से अचानक मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- मौसम बदलाव से बचाव जरूरी है। कफ और नजला बढ़ सकता है। लापरवाही बिल्कुल न करें और उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। आपके सोचे हुए काम समय पर बनते नजर आएंगे। धन के लेनदेन में शुभता रहेगी। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी कुछ लाभदायक योजनाएं बनेंगी, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव- इस समय किसी भी तरह की यात्रा न करें और घर व कारोबार पर ध्यान दें। उधारी या लेनदेन में लापरवाही से गलती हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के अनुकूल परिणाम न मिलने से मन परेशान रह सकता है।

व्यवसाय- कारोबार में नए काम की शुरुआत होगी, पर अभी अधिक लाभ की उम्मीद न रखकर मेहनत करें। अपनी व्यावसायिक रणनीति किसी से शेयर न करें और स्टाफ के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। ऑफिस में आपकी बेहतर कार्य-प्रणाली से कंपनी को फायदा होगा।
लव- घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा और मनोरंजन में भी समय बीतेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है। गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य से कोई समझौता न करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9