रुड़की प्रेस क्लब की नवनियुक्त कार्यकारिणी का कांग्रेस सेवादल ने भव्य स्वागत किया

रुड़की प्रेस क्लब की नवनियुक्त कार्यकारिणी का कांग्रेस सेवादल ने भव्य स्वागत किया

स्थान – रूड़की
ब्यूरो रिपोर्ट

रुड़की। प्रेस क्लब महानगर रुड़की की नवनियुक्त कार्यकारिणी के सम्मान में आज कांग्रेस सेवादल द्वारा एक गरिमामय स्वागत समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश प्रभारी विष्णु शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रेस क्लब कार्यालय पहुंचकर नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल मालाएँ पहनाकर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर नववर्ष 2026 के उपलक्ष्य में केक काटकर पत्रकार समुदाय और नगरवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में उत्साह, सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों की झलक साफ दिखाई दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल प्रदेश प्रभारी विष्णु शर्मा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज में सच को सामने लाने व जनहित की आवाज़ बुलंद करने में उनकी भूमिका अहम है। उन्होंने प्रेस क्लब महानगर रुड़की की नवनियुक्त कार्यकारिणी से उम्मीद जताई कि अध्यक्ष प्रिंस शर्मा के नेतृत्व में निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को और मजबूत किया जाएगा।

कांग्रेस सेवादल महानगर अध्यक्ष रणवीर नागर ने कहा कि प्रेस क्लब केवल पत्रकारों का संगठन नहीं बल्कि सामाजिक चेतना का केंद्र है। वहीं कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब मीडिया स्वतंत्र और निर्भीक हो, और पत्रकार समाज की आवाज़ को शासन व प्रशासन तक पहुँचाने का कार्य करते हैं।

प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने संगठन की तरफ से कांग्रेस सेवादल का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।