

स्थान – राजपुरा

ब्यूरो रिपोर्ट


गुप्ता कम्पाउन्ड समेत राजपुरा के कुछ हिस्सों में व्याप्त पेयजल संकट से ठंड के मौसम में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसी को लेकर युवा नेता हेमंत साहू की अगुआई में नागरिकों ने जल संस्थान कार्यालय में जोरदार नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।



इस दौरान महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों का घेराव कर अपनी नाराजगी जाहिर की और जमकर खारी-खोटी सुनाई।




युवा नेता हेमंत साहू ने कहा कि गुप्ता कम्पाउन्ड और राजपुरा के अन्य हिस्सों में पिछले एक माह से पेयजल संकट बना हुआ है। रानीबाग वाली लाइन तिकोनिया चौराहे से कहीं पर टूट गई है, जिसे खोजने में विभाग विफल साबित हुआ है। इस वजह से लोगों को पानी की बूंद-बूंद के लिए भटकना पड़ रहा है।
साहू ने चेतावनी दी है कि यदि टूटी लाइन को जल्द ठीक नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन में राजकुमार केसरवानी, किशोरी लाल, सुनीता देवी, पोसखी देवी, मुस्कान, नीलाम, अर्चना गुप्ता, जया, सविता खन्ना, राजकुमारी देवी, रजनी गुप्ता, मदन बाल्मीकि, दया गुप्ता, मुन्नी गुप्ता समेत तमाम नागरिक शामिल रहे।




