

स्थान-हल्द्वानी

ब्यूरो रिपोर्ट


नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र के वार्ड 60 में पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास महापौर गजराज बिष्ट द्वारा किया गया। इस पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 25 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई है।




शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान महापौर गजराज बिष्ट ने बताया कि नगर निगम द्वारा पार्क में ओपन जिम की स्थापना, बच्चों के लिए खेल-कूद के आधुनिक उपकरण, मैदान का सौंदर्यीकरण सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से नगर निगम शहर के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और आने वाले समय में नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।



इस अवसर पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा, मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, रोहित दुम्का, स्थानीय पार्षद संजय पाण्डेय सहित रुकमणी बिष्ट, अमित बिष्ट, राजेश पंत, तनुजा जोशी, बीना चौहान, हेमा भट्ट, नेहा अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अभियंता नवल नौटियाल, डॉ. मनोज काण्डपाल, गणेश भट्ट सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की।



पार्क के सौंदर्यीकरण से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य, मनोरंजन और बच्चों के खेलकूद के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद जताई जा रही है।




