


स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट


विजय दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून के गांधी पार्क में श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।




कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए शहीद हुए जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।



इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि विजय दिवस हमारे वीर सैनिकों की शौर्यगाथा और अदम्य साहस का प्रतीक है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना आवश्यक है।




कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, शहीदों के परिजन, प्रशासनिक अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के माध्यम से देश के वीर सपूतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।


