लालकुआँ को मिली बहुप्रतीक्षित बाईपास की सौगातडीपीआर तैयार करने के निर्देश, नगरवासियों में खुशी का माहौल

लालकुआँ को मिली बहुप्रतीक्षित बाईपास की सौगातडीपीआर तैयार करने के निर्देश, नगरवासियों में खुशी का माहौल

स्थान- लालकुआँ
ब्यूरो रिपोर्ट

लालकुआँ के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नैनीताल लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के प्रयासों से लालकुआँ को लंबे समय से प्रतीक्षित बाईपास मिलने जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लालकुआँ बाईपास को सैद्धांतिक मंजूरी दी है और इसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

इस खबर के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। भाजपा नेताओं, समाजसेवियों और व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट और विधायक मोहन सिंह बिष्ट का आभार व्यक्त किया है।

लालकुआँ बाईपास बनने से नगर क्षेत्र में लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही भारी वाहनों का दबाव कम होगा और आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित यातायात सुविधा प्राप्त होगी। नगरवासी लंबे समय से बाईपास की मांग करते आ रहे थे, जिसे अब भाजपा सरकार द्वारा मंजूरी देकर पूरा किया गया है।

स्थानीय लोग मानते हैं कि बाईपास का निर्माण लालकुआँ के विकास को नई दिशा देगा और क्षेत्र की यातायात समस्या का स्थायी समाधान साबित होगा। आगामी समय में बाईपास की डीपीआर तैयार होने के बाद इसके निर्माण कार्य की शुरुआत होने की संभावना है, जो नगरवासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।