

स्थान- खटीमा उधम सिंह नगर उत्तराखंड
रिपोर्टर – अशोक सरकार


उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में आज पुलिस और जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियमों के पालन के लिए एक सघन मार्च पास्ट आयोजित किया। इस अभियान का नेतृत्व मणिकांत मिश्रा ने किया, जिसमें पुलिस प्रशासन, तहसील प्रशासन, बिजली विभाग और ड्रग्स विभाग की टीमें शामिल रहीं।



मार्च पास्ट के दौरान प्रशासन ने इस्लामनगर गोटिया क्षेत्र में मिठाई दुकानों और मेडिकल स्टोरों की जांच की। जांच में मेडिकल स्टोर में नशे की दवाइयों की बिक्री की शिकायत मिलने पर सैंपल लिए गए। इसके अलावा होटल और मिठाई दुकानों के भी सैंपल लिए गए।



बिजली विभाग ने अवैध कनेक्शन की जांच की और बकाया बिलों का निपटारा करने के निर्देश दिए। जिनके कनेक्शन अवैध पाए गए, उन्हें काट दिया गया। साथ ही, नशे के सौदागरों द्वारा नशा बेचने की शिकायत पर पुलिस ने इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया।



एसपी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि यह अभियान मुख्य रूप से शांति व्यवस्था बनाए रखने, नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने और नशे व अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर एसपी मणिकांत मिश्रा के साथ एटीएम उधम सिंह नगर पंकज उपाध्याय, एसडीएम खटीमा तुषार सैनी, तहसीलदार बिजेंदर सजवान, पुलिस क्षेत्राधिकारी अधिकारी विमल रावत, प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह और कई थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।



अभियान के दौरान प्रशासन ने जनता से अपील की कि नियमों का पालन करें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस को तुरंत दें।



