


लोकेशन – रूड़की
ब्यूरो रिपोर्ट


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पाड़ली गुर्जर गांव में पाँच दिसंबर को सरकारी नाली को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में स्थिति गंभीर हो गई। विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धमकियाँ, जमीन पर कब्जे की कोशिश और धारदार हथियारों से हमला करने जैसे गंभीर आरोप लगाए।



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया। इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



घायलों में मकसूद के बेटे भी शामिल हैं। मकसूद ने बताया कि उनका परिवार पैतृक जमीन और नाली के वैध दस्तावेजों के आधार पर दीवार निर्माण कर रहा था, ताकि विवाद से बचा जा सके। इसके बावजूद गाँव के कुछ दबंगों ने उनकी जमीन पर आकर दीवार तोड़ दी और उनके बेटों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया।




मकसूद का कहना है कि पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है, जिसमें उनका बेटा गंभीर रूप से घायल दिख रहा है और विरोधी पक्ष की दबंगई साफ नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि हमलावरों पर पहले से ही गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, फिर भी वे बेखौफ होकर गाँव में गुंडागर्दी कर रहे हैं।


मकसूद ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की तैयारी में है।




