

ब्यूरो रिपोर्ट
स्थान : देहरादून


नर्सिंग अभ्यर्थी के साथ महिला पुलिस कर्मी द्वारा थप्पड़ मारने की घटना के विरोध में आज महिला कांग्रेस पुलिस मुख्यालय का घेराव करेगी। प्रदेशभर में इस घटना को लेकर आक्रोश फैल गया है।



प्रदर्शन सुबह 11:30 बजे कांग्रेस भवन से शुरू होगा। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया जाएगा।



महिला कांग्रेस की मांग है कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाए।



इस प्रदर्शन के जरिए संगठन राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से नर्सिंग अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की अपील करेगा।



