उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे चौड़ीकरण पर विवाद, ग्रामीणों ने पर्यावरणविदों के खिलाफ प्रदर्शन किया

उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे चौड़ीकरण पर विवाद, ग्रामीणों ने पर्यावरणविदों के खिलाफ प्रदर्शन किया

स्थान : उत्तरकाशी
ब्यूरो रिपोर्ट

गंगोत्री नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण को लेकर उत्तरकाशी के टकनोर क्षेत्र में हाल ही में विवाद और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों ने पर्यावरणविदों द्वारा चौड़ीकरण में बाधा उत्पन्न करने के प्रयासों के खिलाफ जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपते हुए विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने विरोध स्वरूप पुतला दहन भी किया।

ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क चारधाम यात्रा और चीन सीमा तक जाने वाले मार्ग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र का विकास, पर्यटन और सामरिक महत्व दोनों सुनिश्चित होंगे। वहीं, पर्यावरणविदों ने इस क्षेत्र में सैकड़ों देवदार के पेड़ों के कटान के विरोध में आवाज उठाई है।

ग्रामीणों का तर्क है कि ये पेड़ उनके पूर्वजों द्वारा लगाए गए हैं, लेकिन क्षेत्र के विकास के लिए यदि इन्हें हटाना आवश्यक है तो वे इसका समर्थन करने को तैयार हैं। उनका कहना है कि पर्यावरणविदों का विरोध सीधे तौर पर क्षेत्र के विकास में बाधा डालने का प्रयास है।

इस मामले में प्रशासन ने फिलहाल स्थिति को शांत करने और दोनों पक्षों के बीच बातचीत के लिए कदम उठाए हैं। क्षेत्रवासियों का यह विरोध स्थानीय विकास और सड़क विस्तार की आवश्यकता को उजागर करता है।