मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का अवैध लॉटिंग पर सख्त एक्शन, कई क्षेत्रों में सीलिंग और ध्वस्तीकरण

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का अवैध लॉटिंग पर सख्त एक्शन, कई क्षेत्रों में सीलिंग और ध्वस्तीकरण

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध लॉटिंग और प्लॉटिंग के खिलाफ अपने अभियान को आज भी जारी रखा। विकासनगर, सहसपुर, सेलाकुई, होरोवाला रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई करते हुए कई प्लॉटों को सील और ध्वस्त किया गया।

मुख्य कार्रवाई के highlights

  • होरोवाला रोड: लगभग 40-45 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।
  • सेलाकुई: लगभग 5 बीघा में की गई अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई।
  • सहसपुर (ग्राम शंकरपुर, नवोदय विद्यालय के निकट, कैचीवाला रोड): राहुल धनोला एवं अन्य द्वारा लगभग 22 बीघा क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जो भी अवैध निर्माण या लॉटिंग की गतिविधियाँ पाए जाएँगी, उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने जनता से भी अपील की है कि वे ऐसे अवैध निर्माण की सूचना प्रशासन को दें।

इस कार्रवाई से शहर में अवैध कब्जों पर अंकुश लगाने और नियमानुसार विकास सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।