नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कोर कॉलेज हरिद्वार में बहुउद्देशीय जागरूकता शिविर का आयोजन, ड्रग विभाग का स्टॉल बना केंद्र बिंदु

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कोर कॉलेज हरिद्वार में बहुउद्देशीय जागरूकता शिविर का आयोजन, ड्रग विभाग का स्टॉल बना केंद्र बिंदु

स्थान – हरिद्वार
संवाददाता – धर्मराज

कोर कॉलेज हरिद्वार में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने जनजागरूकता से जुड़े स्टॉल लगाए, जिनमें ड्रग विभाग का स्टॉल सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहा।

शिविर में मौजूद ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों को नशे के खतरों, अवैध ड्रग्स की पहचान, उनसे बचाव के उपायों और कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लगातार ड्रग माफियाओं और अवैध नशा तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

अनीता भारती ने यह जानकारी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे माननीय मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय नैनीताल को भी अवगत कराई। मुख्य न्यायाधीश ने ड्रग विभाग की पहल, उनकी सजगता और समाज को नशामुक्त बनाने के प्रयासों की सराहना की।

शिविर में बड़ी संख्या में छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और आयोजन की सराहना करते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और समाज को नशे की बढ़ती समस्या से जागरूक करना था, जो कि इस शिविर के माध्यम से सफलतापूर्वक प्राप्त होता दिखाई दिया।