उत्तरकाशी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 125 योजनाओं का किया वर्चुअल उद्घाटन, सीमांत क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी

उत्तरकाशी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 125 योजनाओं का किया वर्चुअल उद्घाटन, सीमांत क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी

स्थान : उत्तरकाशी
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तरकाशी मै जहाँ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 125 योजनाओं को वर्चुअल माध्यम से राष्ट्र को समर्पित किया। इनमें सीमांत जनपद के नेलांग और भैरव घाटी में दो महत्वपूर्ण पुलों का उद्घाटन भी शामिल है। वर्चुअल रिबन कटिंग रक्षा मंत्री द्वारा की गई, जबकि स्थानीय स्तर पर गंगोत्री विधानसभा के विधायक सुरेश चौहान ने पुलों का औपचारिक उद्घाटन किया।

सीमा तक पहुंच अब और होगी आसान

इन पुलों के निर्माण से आने वाले समय में पर्यटकों, स्थानीय निवासियों और सेना—तीनों को सीमा तक पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी।
रक्षा मंत्री ने इस अवसर पर पूरे देश में 93 बॉर्डर पुल, 28 सड़कों और 4 अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं की भी शुरुआत की।

अगले साल तक चीन सीमा तक सड़कों का जुड़ाव

कार्यक्रम में मौजूद बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के कमांडर कर्नल राजकिशोर ने बताया कि इन नए पुलों और परियोजनाओं के पूरा होने से सीमा क्षेत्रों में सड़क निर्माण में तेजी आएगी
उन्होंने कहा कि अगले साल तक सड़क मार्ग से चीन सीमा तक पहुंच सुनिश्चित हो जाएगी, जिससे सामरिक दृष्टि से भारत की मजबूती और अधिक बढ़ेगी।

कार्यक्रम में शामिल रहे कई अधिकारी

इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान, बीआरओ के अधिकारी और अन्य विभागीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने परियोजनाओं को सीमांत क्षेत्रों के लिए गेम-चेंजर बताया।

इन पुलों के बन जाने से न केवल सीमांत सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि गंगोत्री क्षेत्र में पर्यटन और विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।