

लोकेशन :- बागेश्वर
ब्यूरो रिपोर्ट


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अपने जिला दौरे के दौरान भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने विभिन्न संगठनों के साथ हुई अपनी बैठकों और प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की।



वोटर लिस्ट में शिकायतों का होगा समाधान
सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग नियमों के अनुरूप एसआईआर की तैयारी चल रही है, जो देश की आवश्यकता भी है। उन्होंने बताया कि वोटर लिस्ट में आई शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।




सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाना जारी—10,000 एकड़ भूमि मुक्त
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि प्रदेश सरकार सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान को मिशन मोड में चला रही है।


उन्होंने कहा, “पूर्व की सरकारों ने इस दिशा में गंभीरता नहीं दिखाई, लेकिन हमारी सरकार ने अब तक 10,000 एकड़ भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया है।”
सीएम ने कहा कि यह अभियान आगे और तेज गति से चलेगा।


डेमोग्राफिक बदलाव पर कड़ा रुख
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हो रहे डेमोग्राफिक बदलाव को एक गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि राज्य की पहचान और मूल अस्तित्व को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर पूरी तत्परता और सख्ती से काम कर रही है।


सीएम धामी के इस दौरे में राजनीतिक माहौल खासा उत्साहित रहा और कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।



