

संवाददाता – शहजाद अली
लोकेशन – हरिद्वार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्री महंत हरि गिरी को फोन पर धमकी मिलने के बाद अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमंत रवींद्र पुरी उनसे मुलाकात करने पहुंचे।




अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने इस घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की और कहा कि हरि गिरी महाराज लगातार सनातन धर्म के लिए कार्य कर रहे हैं। ऐसे समय में, जब कुंभ का आयोजन सामने है, उन्हें धमकी मिलना बेहद चिंताजनक है।

उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच होनी चाहिए और वे इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से बात करेंगे।




महामंत्री हरि गिरी ने कहा कि उन्हें फोन पर धमकी मिली थी, जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दे दी है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि धमकी देने वाले की मंशा क्या थी और इसके पीछे कौन सा उद्देश्य छिपा है।




